नई दिल्ली- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वेलकम स्थित शाहदरा झील का लोकार्पण किया। इस झील का पुनरुद्धार पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा किया गया है। इस मौके पर महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल, स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार, विश्व हिन्दू परिषद के आलोक कुमार, पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा, जोन चेयरमैन प्रवेश शर्मा, निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकतम प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत इस झील का पुनर्जीवित व विकसित किया गया है। गुप्ता ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ. स्वस्थ भारत के संकल्प के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि शाहदरा झील के पुनर्जीवित होने से पूर्वी दिल्ली के निवासियों को अहम सुविधा मिल गई है। निवासी यहां सैर कर स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। तिवारी ने कहा कि एक सांसद के तौर पर उन्होंने समय समय पर इस परियोजना की गति का जायजा लिया ताकि जल्द से जल्द हम लोगों को झील और आधुनिक मनोरंजन स्थल को सौंप सके।