नई दिल्ली- बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए  केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर 37 फरीदाबाद से मोलड़बंद तक गुडग़ांव कैनाल रोड़ के मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। इस रोड़ के बनने से दिल्ली-हरियाणा के लोगों के लिए आना-जाना आसान हो जाएगा। गुर्जर ने बसंतपुर, हरियाणा से अर्पण विहार, जैतपुर तक की नव-निर्मित सडक़ का भी उद्घाटन किया। दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने की। इससे बदरपुर एवं फरीदाबाद के लाखों क्षेत्रवासियों को लाभ होगा। बिधूड़ी ने सौरभ विहार में नव-निर्मित बारातघर का उद़घाटन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम पार्षद अनामिका मिथिलेश सिंह ने की। इके अलावा बिधूड़ी ने ताजपुर पहाड़ी में बुद्धा जयंती पार्क के निर्माण कार्य की भी शुरूआत की। उन्होंने ताजपुर पहाड़ी, शहीद बिजेन्द्र सिंह गुर्जर मार्ग, मेन जैतपुर रोड़ पर 40 लाख रुपयों की लागत से बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।