चंडीगढ़ – एंटरटेनमेंट  की प्रोड्क्शन इकाई जसवीर पाल सिंह द्वारा सिंगर मनीषा शर्मा की डेब्यू एल्बम दौर का नया हरियाणवीं  गाना जोड़ी़ 1 मार्च को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। निर्देशक रिकी यादव द्वारा निर्देशित इस गाने में हरियाणवीं सिंगर  मनीषा  शर्मा   ने अपनी आवाज के साथ प्रोड्यूसर जसवीर पाल सिंह,  मनीषा  शर्मा,   व डी. नवीन के साथ स्क्रीन भी शेअर किया है। इस गाने में मनीशा षर्मा और नवीन की रोमांटिक कैमेस्ट्री को उनके फैंस काफी लाइक कर रहे है। गाने को रिलीज से पहले ही बहुत बढ़िया रिस्पांस मिला।डायरेक्टर रिकी यादव का कहना है कि गाने की रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं। रिलीज होने के बाद यह गाना लोगों को ज्यादा ही पसंद आएगा। इस गाने की वीडियो बहुत ही रोमांचक है। सिंगर  मनीषा शर्मा  का कहना है, हरियाणवी गाने न सिर्फ हरियाणा में बल्कि पूरे देश में काफी मशहूर हैं।  इस पूरे एल्बम का  प्रोड्क्शन  रिंकू जांगडा ने संभाला था व इस प्रोजेक्ट का मैनेजमेंट विनय गुप्ता द्वारा किया गया है।प्रोड्यूसर जसवीर पाल सिंह ने बताया कि हरियाणवी गानों का चलन एक बार फिर से शुरु हो चुका है, न केवल हरियाणा बल्कि देश के दूसरे राज्यों में भी हरियाणवी गाने सुने और देखें जा रहे हैं या यूं कहे कि हरियाणवी संगीत काफी हद तक पंजाबी गानों की जगह ले रहे हैं। इस वजह से हरियाणवी भाषा में गाने वाले गायक अपनी एलबम रिलीज करने के लिए प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ गए हैं। इस वीडियो में  मनीषा  शर्मा  काफी  सुंदर दिखाई दे रही हैं और लोगों का खूब दिल जीत रही हैं।गाने के प्रोड्यूसर जसवीर पाल सिंह ने कहा कि इस गाने को जस रिकॉर्ड एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस गाने को रिलीज होने के बाद बहुत उम्दा रिस्पांस मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसे देखने के साथ शेयर भी कर रहे है। लोगों ने और इस तरह के गाने बजाने की फरमाइश की है।