नई दिल्ली- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डा सुशील गुप्ता ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले ग्रंथ संविधान को समर्पित संविधान-दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।पश्चिमी दिल्ली के विभिन्न विधानसभाओं में आयोजित दिल्ली नगर निगम चुनावों में कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति समर्पित रहने को कहा। उन्होंने जनता से कहा कि आम आदमी पार्टी देश के संविधान को बचाने और भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए राजनीति में आई है।डा सुशील गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव में केजरीवाल सरकार को पूरे बहुत के साथ जीत दिलाने के लिए जनता से अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने बुधविहार,रिठाला, रानीबाग, शकूरबस्ती में स्थानीय प्रत्याशि साथ क्षेत्र की छोटी.छोटी गलियों में पदयात्रा कर धुंआधार प्रचार किया।उन्होंने कहा कि वह पश्चिमी दिल्ली के निवासी है, ऐसे में उनको इलाके के चप्पे-चप्पे की जानकारी है। अगर दिल्ली नगर निगम में अरविंद केजरीवाल के पार्षद जीत कर आते है तो लोगों में बेहतर सुविधाओं के साथ जीने की आशा बंधेगी। इस दौरान यात्रा के संयोजक राजेश गोयल ने पार्टी की ओर से निगम चुनाव लडने वाले पार्षदों और सांसद सुशील गुप्ता को फूल माला से लादकर स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि वे आम आदमी पार्टी के सभी सभी पार्षदो को अधिक से अधिक वोटों से जिताएंगे।देर रात तक डा सुशील गुप्ता ने कार्यकर्त्ता सम्मेलन में सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित किया और कहा कि एकजुट होकर हमें भ्रष्टाचारी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को हराना है। उन्होंने कहा हमारे पार्षद समाज सेवा करने के लिए आए है, जबकि विपक्षी पार्टी के लोग भ्रष्टाचार करने के लिए। हम क्षेत्र का विकास करेंगे और दूसरे अपनी जेब करने का।डा सुशील गुप्ता ने वार्ड 115 से उम्मीदवार दीपक वोहरा,नवादा से निर्मला शर्मा तथा मोहन गार्डन से सुरेश कौशिक द्वारा आयोजित जनवभा और पदयात्रा में स्थानीय निवासियों के साथ मुलाकात कर पार्टी की नीतियों से अगवत करवाया। उन्होंने वह केजरीवाल के 10 वादों को तत्काल पूरा करेगी। यहीं नहीं दिल्ली नगर निगम की सत्ता में वापस आते ही व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्त करेगी, फैक्ट्ररियों के लिए सभी लाइसेंस से छूट देगी और दिल्ली के सभी बड़े बाज़ारों में बड़ी और मॉर्डन पार्किंग सुविधा देगी, ताकि बाज़ारों में आसानी से लोग खरीदारी के लिए आ सकें।