पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने गुरूवार को भारतीय नेत्रहीन विद्यालय, तेलीवाड़ा शाहदरा में पढऩे वाले बच्चों को कंबल बांटे। इस मौके पर महापौर के साथ पूर्व महापौर एवं पार्षद निर्मल जैन, सामाजिक कार्यकर्ता, अर्चना कंसल भी मौजूद थीं। महापौर  श्याम सुन्दर अग्रवाल ने लोगों से अपील किया की वे क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कंबल का वितरण कर अन्य लोगों को भी मानव सेवा के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह समाज के प्रति एक नैतिक दायित्व है जिसका परिपालन किया जाना आवश्यक है। महापौर इस मौके पर सभी बच्चों और उनके शिक्षकों कंबल बांटे और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।