मोदी सरकार ने दिल्ली को दी कल्याणकारी योजनाओं की सौगात

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने दिल्ली को कई कल्याणकारी और विकास योजनाओं की सौगात दी, लेकिन दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को विश्व का सबसे प्रदूषित शहर और शराब की नगरी बना दिया। भाजपा कार्यकर्ता दोनों सरकारों के दिल्ली के प्रति दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाएंगे। यह बात नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शनिवार को भाजपा जिला मयूर विहार के प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर मयूर विहार जिला अध्यक्ष विनोद बछेती सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बिधूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार ने राजनीति से ऊपर उठकर दिल्ली के विकास के लिए बढ़चढक़र काम किया है। बदरपुर में 885 एकड़ जमीन पर विश्व का सबसे बड़ा इको पार्क बन रहा है जो दिल्ली की लाइफ  लाइन बनने जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली को प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं दी हैं जिनमें पेरिफेरियल रोड बनाकर ट्रकों की एंट्री पर अंकुश, 12 डायवरसिटी पार्क, यमुना के किनारों का सौंदर्यीकरण और औद्योगिक क्षेत्रों में सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देना शामिल है। इसके अलावा विकास योजनाओं में दिल्ली से मेरठ, दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से सहारनपुर तक के हाईवे और धौलाकुआं, वसंत कुंज और नरेला में फ्लाईओवरों का निर्माण बड़ी परियोजनाएं दिल्ली को केंद्र सरकार की ही देन हैं। नेशनल वार मेमोरियल का निर्माण करके सेनिकों की एक पुरानी मांग को पूरा किया है। दिल्ली की 72 लाख जनता को मुफ्त राशन, अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को मालिकाना हक और 50 हजार दुकानों को फ्रीहोल्ड करना जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं दी हैं।

आज दिल्ली मेट्रो के यलो लाइन रूट पर नहीं मिलेगी सेवा
नई दिल्ली। कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक की नियमित रखरखाव की वजह से रविवार सुबह तक यलो लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के मुताबिक ग्रीन पार्क से कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के बीच रविवार सुबह सात बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। इस दौरान हौज खास, मालवीय नगर, साकेत मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे इस कार्य को देखते हुए सफर करें और बेवजह की समस्या से बचें। डीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीन पार्क से कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के बीच नि:शुल्क फीडर बस सेवा उपलब्ध रहेगी। समयपुर बादली से ग्रीन पार्क और कुतुब मीनार से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच सामान्य दिनों की तरह मेट्रो का परिचालन जारी रहेगा। यात्रियों की असुविधा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ग्रीन पार्क से कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के बीच फीडर बसें चलाएगा। मुफ्त फीडर बसें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगीं। इसके अलावा पूरी लाइन पर मेट्रो सेवाएं हर दिन की तरह ही सामान्य रहेंगीं। डीएमआरसी का कहना है कि हर दिन की तरह सुबह से ही यलो लाइन रूट पर मेट्रो शुरू होगी। इससे पहले नवंबर के दूसरे पखवाड़े में भी निर्माण कार्य की वजह से राजीव चौक से केंद्रीय सचिवालय की बेच सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कत आई थी, हालांकि इसकी जानकारी कुछ दिन पहले ही डीएमआरसी ने दे दी