नई दिल्ली- प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहां की उत्तराखंड देवभूमि का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा पर रहा है। उतराखण्ड की कला संस्कृति एवं उसकी प्रतिभा का गुणगान पूरे देश मे हो रहा है। दिल्ली प्रदेश भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में आज उत्तराखंड विकास की नई परिभाषा लिख रहा है। राज्य की प्रतिभाओं का पूरी तरह से सम्मान करने का काम अगर किसी सरकार में हुआ है तो वह केन्द्र की मोदी सरकार है। अरुण सिंह ने कहा कि देश की सेवा में सबसे ज्यादा योगदान अगर किसी राज्य के सैनिकों का होता है तो वह देव भूमि उत्तराखंड है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे सैनिकों के लिए जितनी योजनाएं शुरू की है और जो सुविधाएं उपलब्ध कराई है वह पिछली सरकारों ने नहीं कराई थी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभा को पिछले 70 सालों में जो पहचान मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पाई लेकिन आज नरेन्द्र मोदी की सरकार के अंदर उत्तराखंड की प्रतिभा चाहे वह सरकार में हो या फिर चाहे वह देश के किसी भी पद पर हो,अपने आप मैं देवभूमि की गाथा बयान कर रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि साहित्य, कला, राजनीति एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्तराखंड का परचम पूरे देश में लहरा रहा है। आज दिल्ली भी उससे अछूती नहीं है भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के भाई बहनों को प्रयाप्त मौका दिया है। कला एवं संस्कृति को जीवंत बनाने का कार्य भारी संख्या में उत्तराखंड के लोग कर रहे हैं।