नई दिल्ली – प्रमा ने आईएफएससी इंडिया सिक्योरिटी एक्सपो-2025 में स्वदेशी रूप से निर्मित स्मार्ट वीडियो सुरक्षा उत्पादों, आधुनिक तकनीकों और विशिष्ट समाधानों की विस्तृत श्रृंखला का अनावरण किया। प्रमा के बूथ पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आईओटी सुरक्षा तकनीकों, उत्पादों और समाधानों जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्थित आईएफएससी इंडिया के एक्सपो में भव्य रूप से डिज़ाइन किए गए प्रमा बूथ में स्वदेशी रूप से निर्मित उत्पादों और नवोन्मेषी समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई। इनमें नवनिर्मित वीडियो सुरक्षा कैमरे, गैर- सीसीटीवी सुरक्षा उत्पाद और विशिष्ट समाधान शामिल थे। सुरक्षा उद्योग के प्रमुख शो पर टिप्पणी करते हुए, प्रमा इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, प्रमा एक अग्रणी स्वदेशी भारतीय ब्रांड है, जो इस विकास गाथा का अभिन्न अंग है। प्रमा ने आईएफएसईसी इंडिया में अपने स्वदेशी वीडियो सुरक्षा उत्पादों और समाधानों की विस्तृत श्रृंखला पेश की है। वीडियो सुरक्षा उत्पादों के वैश्विक मानचित्र पर भारत को स्थापित करने के मूल विश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए, प्रमा आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के प्रति प्रतिबद्ध है। स्वदेशी ब्रांड प्रमा मुंबई के पास स्थित अपने स्वदेशी विनिर्माण संयंत्र में उच्च गुणवत्ता वाले वीडियो सुरक्षा उत्पादों का निर्माण करता है। प्रमा सुरक्षा उत्पादों और समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने विनिर्माण संयंत्र का विस्तार कर रहा है। प्रमा इंडिया ने अपनी अत्याधुनिक तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आईओटी सुरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया है, जो प्रमा बूथ पर प्रदर्शित की जा रही हैं। प्रामा ने एआईसेंस कैमरा और समाधानों के लॉन्च के साथ वीडियो सुरक्षा के एक नए युग की शुरुआत की है, और आईएफएसईसी इंडिया कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों को अन्य कई उत्पाद भी देखने को मिलेंगे।
