नई दिल्ली- लुधियाना के उद्यमी निशांत सामा, जो ब्रिक्स यंग लीडर्स के वाइस प्रेसिडेंट तथा इंडिया अफ्रीका ट्रेड काउंसिल के डायरेक्टर हैं, ने हाल ही में वरिष्ठ नेता श्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विकास से जुड़ी पहलों, युवाओं की भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदार नेतृत्व की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।निशांत सामा इससे पहले G20 यूथ मंच तथा ब्रिक्स सम्मेलनों में ब्राज़ील और रूस सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ब्रिक्स गतिविधियों में वे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के पौत्र श्री समीप शास्त्री जी के साथ भी कार्य करते हैं। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश देते हुए एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। निशांत सामा ने इस मुलाकात के लिए आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा, युवा सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
