फरीदाबाद- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर आज एमेज़ॉन इंडिया ने आर्मी वीमेन वैलफेयर एसोसिएशन के साथ एक मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस एम.ओ.यू के अंतर्गत सैन्य परिवार की महिलाओं को उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे। एमेज़ॉन की वार्षिक ईवेंट, एलिवेटहर में घोषित इस एम.ओ.यू के अंतर्गत एडब्लूडब्लूए के साथ रजिस्टर्ड सैकड़ों महिला उद्यमियों, सैनिकों की पत्नियों, पूर्व सैनिकों की पत्नियों, वीर नारी और सैन्य विधवाओं को साल 2029 तक एमेज़ॉन.इन पर अपना बिज़नेस शुरू करने और उसका विस्तार करने में सहायता दी जाएगी। दीप्ति वर्मा, वाईस प्रेसिडेंट, पीएक्सटी, एमेज़ॉन स्टोर्स इंडिया, जापान और इमर्जिंग मार्केट्स ने कहा, हमें मिलिटरी परिवार की महिलाओं को उद्यमिता के अवसर प्रदान करने के लिए एडब्लूडब्लूए के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। एमेज़ॉन में हम उन्हें अपना सस्टेनेबल ऑनलाईन बिज़नेस स्थापित करने में अपना सहयोग और बाजार की पहुँच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस सहयोग के माध्यम से महिला उद्यमी एमेज़ॉन.इन पर संरचनाबद्ध ऑनबोर्डिंग सहायता तथा मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगी, जिससे उन्हें एमेज़ॉन.इन पर अपना बिज़नेस स्थापित करने और उसे आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।’एडब्लूडब्लूए की प्रेसिडेंट, श्रीमती सुनीता द्विवेदी ने कहा, हम एमेज़ॉन के साथ काम करने और अपनी सदस्यों को सस्टेनेबल और स्केलेबल बिज़नेस स्थापित करने में मदद करने के लिए उत्साहित हैं। इस एम.ओ.यू की मदद से हम मिलिटरी परिवार की महिलाओं के लिए अवसरों का निर्माण करना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि इस सहयोग की मदद से वो उद्यमिता की दिशा में ज्यादा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी और पूरे देश के ग्राहकों तक पहुँच सकेंगी। इस एम.ओ.यू के अंतर्गत एमेज़ॉन द्वारा ई-कॉमर्स और मार्केटप्लेस की कारगर विधियों के बारे में संरचनाबद्ध ऑनबोर्डिंग और ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। एडब्लूडब्लूए उद्यमियों को एमेज़ॉन के फुलफिलमेंट और लॉजिस्टिक नेटवर्क का सहयोग भी दिया जाएगा तथा उनके प्रोडक्ट्स एमेज़ॉन सहेली स्टोरफ्रंट पर विज़िबल कराए जाएंगे। एमेज़ॉन के इस सहयोग से मिलिटरी परिवार की महिलाओं को पूरे भारत के ग्राहकों तक पहुँच प्राप्त होगी, जिससे उनके लिए एक सस्टेनेबल आय का निर्माण होगा। एमेज़ॉन सहेली प्रोग्राम में शामिल होने वाली हर उद्यमी को एमेज़ॉन.इन पर अपना बिज़नेस स्थापित करने में मदद करने के लिए संरचनाबद्ध ऑनबोर्डिंग और लगातार सपोर्ट दी जाएगी। उन्हें ऑनलाईन बिक्री करने, इन्वेंटरी मैनेजमेंट और एक मजबूत ग्राहक अनुभव प्रदान करने की ट्रेनिंग मिलेगी। साथ ही इस प्रोग्राम के अंतर्गत उन्हें प्रोडक्ट फोटोग्राफी और कैटालोगिंग में भी मदद की जाएगी। उन्हें डिसीज़न-मेकिंग में सपोर्ट करने वाले एनालिटिक्स टूल्स के साथ बिज़नेस रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस सभी सहायताओं द्वारा महिला उद्यमी प्रोडक्ट इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करने और अपने ब्रांड को मजबूत बनाने में समर्थ बनेंगी।

Leave a Reply