नई दिल्ली- Ai+ Smartphone ने भारत में Pulse 2 लॉन्च किया है। लॉन्च डे पर इसकी शुरुआती कीमत 5,999 रखी गई है, जो इसे इस प्राइस सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है।इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद यह अपने कैटेगरी का सबसे स्लिम फोन है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है, इसलिए यह उन लोगों के लिए खास तौर पर अच्छा है जिन्हें दिन भर फोन इस्तेमाल करना होता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP ड्यूल AI रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। यह Pulse 1 के 5MP फ्रंट कैमरे से बेहतर अपग्रेड है और पोर्ट्रेट फोटो व वीडियो कॉल्स में फर्क साफ दिखाई देता है। फोन में 6.745‑इंच HD+ डिस्प्ले है जो अब 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे स्क्रॉलिंग और एनीमेशन पहले से ज्यादा स्मूद लगते हैं। इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा‑कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम आराम से संभाल लेता है। यह फोन Android 16 पर आधारित NxtQuantum OS पर चलता है, जिसे भारत का अपना मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम कहा जा रहा है। यह एक क्लीन और बिना अनचाहे ऐप्स वाला अनुभव देता है। साथ ही IP64 प्रोटेक्शन भी है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाता है। फोन पांच रंगों में उपलब्ध है। लॉन्च डे पर 4GB + 64GB वेरिएंट ₹5,999 में मिलेगा, जिसके बाद इसकी कीमत 7,499 हो जाएगी। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट 7,999 में लॉन्च होगा और बाद में 8,999 का हो जाएगा। अगर खरीदने का प्लान है तो लॉन्च डे पर लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

Leave a Reply