नई दिल्ली- सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपनी नई गैलेक्‍सी S26 सीरीज़ और गैलेक्‍सी बड्स4 सीरीज़ की वैश्विक उपलब्धता की घोषणा कर दी है। सैमसंग की तीसरी पीढ़ी के एआई स्मार्टफोन्स के रूप में गैलेक्‍सी S26 अल्‍ट्रा, गैलेक्‍सी S26+ और गैलेक्‍सी S26 उपयोगकर्ताओं को अधिक सहज और स्मार्ट एआई अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे वे कम चरणों में अधिक काम कर सकते हैं। गैलेक्‍सी अनपैक्ड इवेंट के बाद से नई सीरीज़ को दुनियाभर में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। शुरुआती प्री-ऑर्डर आंकड़ों में दहाई अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। इनमें गैलेक्‍सी S26 अल्‍ट्रा सबसे लोकप्रिय मॉडल बनकर उभरा है, जिसे वैश्विक स्तर पर 70 प्रतिशत से अधिक ग्राहकों ने चुना। गैलेक्‍सी S26 अल्‍ट्रा: उन्नत तकनीक का नया अनुभव गैलेक्‍सी S26 अल्‍ट्रा में सैमसंग की कई उन्नत तकनीकों को एक साथ शामिल किया गया है। इसमें शक्तिशाली प्रदर्शन, इंडस्ट्री-लीडिंग कैमरा सिस्टम, बेहतर गैलेक्‍सी एआई अनुभव और दुनिया का पहला बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले[i] दिया गया है। यह प्राइवेसी डिस्प्ले डिस्प्ले तकनीक में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो पिक्सल स्तर पर उपयोगकर्ता की गोपनीयता की सुरक्षा करता है। हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का संयोजन इस तरह तैयार किया गया है कि रोजमर्रा के उपयोग में स्क्रीन की गुणवत्ता से समझौता किए बिना प्राइवेसी सुरक्षित रहे। प्रदर्शन के लिहाज़ से यह फोन सैमसंग की एस सीरीज़ में अब तक का सबसे शक्तिशाली डिवाइस है। इसमें गैलेक्‍सी के लिए विशेष रूप से तैयार स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो सीपीयू, जीपीयू और एनपीयू में बेहतर क्षमता प्रदान करता है और पूरे दिन तेज़ तथा स्मूद अनुभव देता है। एआई अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए इसमें नाउ नज[ii] जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो उपयोगकर्ता को संदर्भ के आधार पर उपयोगी सुझाव देते हैं। वहीं नाउ ब्रीफ[iii] महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए समय पर रिमाइंडर दिखाता है। इसके अलावा विभिन्न एआई एजेंट्स उपयोगकर्ताओं को बटन या वॉयस कमांड के जरिए आसानी से कार्य पूरा करने में मदद करते हैं। गैलेक्‍सी S26 अल्‍ट्रा सैमसंग के इंडस्ट्री-लीडिंग कैमरा सिस्टम पर आधारित है, जो कैप्चर, एडिटिंग और शेयरिंग को एक सहज वर्कफ्लो में सहजता से जोड़ता है। नाइटाग्रोफी वीडियो[iv] कम रोशनी में भी फुटेज को जीवंत रखता है, और सुपर स्‍टेडी[v] में नया हॉरिजॉन्टल लॉक ऑप्शन है जो गतिशील मूवमेंट के दौरान भी बेहतर स्थिरता प्रदान करता है। एडिटिंग भी उतनी ही आसान और सीधी है। अपग्रेडेड फोटो असिस्‍ट[vi] के साथ, उपयोगकर्ता अपनी भाषा में बस वर्णन करके इमेज को रिफाइन कर सकते हैं और अपनी क्रिएटिविटी व्यक्त कर सकते हैं, जबकि क्रिएटिव स्‍टूडियो[vii] उपयोगकर्ताओं को आसानी से अपनी आइडियाज को पॉलिश्ड विजुअल्स में बदलने की शक्ति देता है स्टिकर्स और इनविटेशन्स से लेकर पर्सनलाइज्ड वॉलपेपर्स तक। गैलेक्‍सी बड्स4 सीरीज़ : शानदार फिट के साथ जबर्दस्‍त हाई-फाई साउंड उपयोगकर्ता गैलेक्‍सी S26 की क्षमताओं को नए गैलेक्‍सी बड्स4 सीरीज़ के साथ और बेहतर बना सकते हैं, जिसमें सैमसंग के सबसे उन्नत ऑडियो और वियरेबल्‍ड इनोवेशन को एक सहज अनुभव में एकीकृत किया गया है। गैलेक्‍सी बड्स4 प्रो और गैलेक्‍सी बड्स4 अब तक की गैलेक्‍सी बड्स सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ सुनने का अनुभव प्रदान करने के लिए बेहतर हाई-फाई ऑडियो और रोज़मर्रा की पहनने की सुविधा देते हैं।

Leave a Reply