फरीदाबाद- आज एमेज़ॉन ने उत्तर पूर्व भारत में एमेज़ॉन एयर का विस्तार किया। यह नया एयर कार्गो रूट कोलकाता और गुवाहाटी को जोड़ेगा, जिससे क्षेत्र में कंपनी का लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और कनेक्टिविटी बढ़ेंगे। क्षेत्र में अपना खुद का एयर कार्गो नेटवर्क स्थापित होने से डिलीवरी स्पीड और विश्वसनीयता में काफी वृद्धि होगी, तथा उत्तरपूर्व भारत के ग्राहक एमेज़ॉन से उत्पाद ज्यादा तेज और भरोसेमंद डिलीवरी के साथ मंगा सकेंगे। अभिनव सिंह, वीपी-ऑपरेशंस, भारत और ऑस्ट्रेलिया, एमेज़ॉन ने कहा, साल 2013 में एमेज़ॉन.इन के लॉन्च के बाद हम लगातार भारत में सबसे बड़ा लॉजिस्टिक्स नेटवर्क स्थापित करने में निवेश कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों को उनके रहने के स्थान तक बेहतर सेवाएं पहुँचाई जा सकें। उत्तरपूर्व भारत में एमेज़ॉन एयर को ले जाना इस निवेश का एक स्वाभाविक विस्तार है। इससे देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है। यह भारत सरकार द्वारा लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लक्ष्य के अनुरूप भी है, जिससे क्षेत्र में आर्थिक विकास के अवसर बढ़ेंगे। इस नेटवर्क की मदद से ग्राहकों को अपने एमेज़ॉन ऑर्डर 5 गुना ज्यादा तेजी से मिल सकेंगे, वहीं उत्तरपूर्व भारत के सैलर्स और उद्यमी पूरे भारत के ग्राहकों तक ज्यादा तेजी और विश्वसनीयता के साथ पहुँच सकेंगे। श्री राम मोहन नायडू किंजरापु, माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक्ट ईस्ट, एक्ट फास्ट, एक्ट फर्स्ट’ के लक्ष्य के अंतर्गत उत्तर-पूर्व भारत पर ध्यान केंद्रित करने के साथ उत्तरपूर्व में इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का महत्व बहुत बढ़ गया है। आज उत्तर-पूर्व भारत के हर राज्य में अपना एक एयरपोर्ट है। साल 2014 में यहाँ 9 एयरपोर्ट संचालित होते थे, जो अब बढ़कर 16 हो गए हैं। हॉर्टिकल्चर और कार्गो एक्सपोर्ट में उत्तर-पूर्व की अपार क्षमता को देखते हुए आज दिल्ली से गुवाहाटी को शुरू हुई यह एमेज़ॉन एयर सेवा यहाँ के किसानों, कारीगरों और उद्यमियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेगी। सरकार ने भी देश में एयर कार्गो को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण उपाय किए हैं। साल 2026 के बजट में एयर कार्गो इन्फ्रास्ट्रक्चर और वेयरहाउसिंग क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि जल्दी खराब होने वाले और ऊँचे मूल्यों वाले उत्पादों के लिए लॉजिस्टिक्स सेवा मजबूत हो सके। साथ ही, कोरियर एक्सपोर्ट पर वैल्यू कैप को भी हटा लिया गया है, जिससे क्रॉस-बॉर्डर ई-कॉमर्स को बढ़ावा मिलेगा। मैं आज की उपलब्धि और देश में अपना एयर कार्गो नेटवर्क बढ़ाने के लिए एमेज़ॉन को बधाई देता हूँ।

Leave a Reply