नई दिल्ली – भारत में रनिंग कल्चर लगातार बढ़ रहा है 2025 में सक्रिय धावकों की संख्या 26 लाख से अधिक हो चुकी है वहीं ख़ामोशी से होने वाला बेहद ख़ास और सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल रहा है: 50 वर्ष से अधिक उम्र के अधिक से अधिक लोग अब दौड़ने के लिए सक्रिय रूप से आगे आ रहे हैं। भारत का नंबर एक एजटेक (Age-tech)प्लेटफॉर्म, “ख़्याल”, जो खासतौर पर 50+ आयु वर्ग के लिए बनाया गया है, वो इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए “ख़्याल रन दिल्ली चैप्टर” लेकर आ रहा है, जो 19 अप्रैल, 2026 को द्वारका, दिल्ली में आयोजित होगा।“ख़्याल रन” 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए खुला है, जिसमें प्रतिभागी अपनी सुविधानुसार 3 किमी, 5 किमी या 10 किमी की दूरी का चयन कर सकते हैं। यह आयोजन हर आयु और हर गति के धावकों का स्वागत करता है, लेकिन इसका मूल उद्देश्य “ख़्याल” के बड़े मिशन से जुड़ा है: जिसका उद्देश्य ऐसा मंच तैयार करना है, जहाँ 50 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक स्वयं को लोगों के समक्ष लाएं, समर्थन पाएं और सम्मानित महसूस करें और जहाँ फिटनेस पीढ़ियों के बीच दूरी नहीं बल्कि एक सेतु का काम करे। 50 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ दौड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, “ख़्याल रन” का मुख्य उद्देश्य फिटनेस के लिए प्रेरित करते हुए उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का माध्यम बनना है भारत में 60 वर्ष से अधिक आयु के 15 करोड़ से ज्यादा लोग हैं, और यह संख्या 2050 तक दोगुनी होने की उम्मीद है। फिर भी, 50 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के अनुकूल बनाई गई फिटनेस योजनाएं और अनुभव अभी भी कम हैं। “ख़्याल रन” इसी कमी को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है सुव्यवस्थित मार्ग, समर्पित सहायता समूह, हाइड्रेशन पॉइंट्स, दौड़ से पहले ऑन-ग्राउंड हेल्थ स्क्रीनिंग, गाइडेड वार्म-अप सेशन और जोशीले अंदाज के साथ फिनिशिंग लाइन को पार करने का खास अनुभव, ये सुनिश्चित करता है कि यह आयोजन पहली बार भाग लेने वाले 70 वर्ष की उम्र के हर उस व्यक्ति के लिए भी उतना ही आरामदायक हो, जितना एक अनुभवी धावक के लिए। सभी प्रतिभागियों को आधिकारिक रन टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, डिजिटल सर्टिफिकेट और अल्पाहार की सुविधा मिलेगी। 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों को “ख़्याल 50Above50” पहल के लिए एक कॉम्प्लिमेंट्री नॉमिनेशन भी मिलेगा यह ख्याल का प्रमुख सम्मान कार्यक्रम है, जो कला, उद्यमिता, सामुदायिक सेवा और फिटनेस जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट नागरिकों को पहचानता और उनको सम्मानित करता है। 50 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों को अपने किसी प्रियजन को नामांकित कर सकते हैं
इस अवसर पर ख़्याल के संस्थापक एवं सीईओ, हिमांशु जैन ने कहा, “ख़्याल रन” भारत में बढ़ती उम्र के नागरिकों के समुदाय के लिए एक यादगार सार्थक अनुभव बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। जिसे आगे बढ़ाने के क्रम में ये हमारा सार्थक प्रयास है। हमारा मानना है कि फिटनेस केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, जुड़ाव और समग्र कल्याण को भी बदलने की शक्ति रखता है। इस पहल के माध्यम से हम परिवार को साथ दौड़ते, वरिष्ठ नागरिकों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते और समुदायों को सक्रिय रूप से बढ़ती उम्र का जश्न मनाते हुए देखना चाहते हैं। यह आयोजन द्वारका एक्सप्रेस रनर्स और डेयर2गियर जैसी रनिंग कम्युनिटीज़ के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है, जिससे पेशेवर रेस प्रबंधन और मजबूत सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस रन का मार्गदर्शन श्री शील अग्रवाल करेंगे, जो ख्याल 50Above50 के पहले संस्करण में “मैराथनर ऑफ द ईयर” पुरस्कार के विजेता रहे हैं। डेयर2गियर के निदेशक तरुण वाधवा ने कहा, “भारत में रनिंग इवेंट्स अब कम्युनिटी बिल्डिंग के महत्वपूर्ण मंच बनते जा रहे हैं, और “ख़्याल रन” अपने ऐसे ही अनूठे उद्देश्य के कारण अलग पहचान बनाता है। ऐसा मैरेथॉन अनुभव तैयार करना जो सभी प्रतिभागियों के लिए स्वागत योग्य और आरामदायक हो, इसके लिए गति, सुरक्षा और सहभागिता पर विशेष ध्यान देना होता है। हम ख़्याल के साथ साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं, ताकि एक पेशेवर रूप से निर्देशित रन आयोजित किया जा सके जो न केवल फिटनेस का जश्न मनाए, बल्कि अधिक से अधिक 50+ नागरिकों और परिवारों को एक साथ स्टार्टिंग लाइन पर आने के लिए प्रेरित करे। और अन्य टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर खुले हैं।ख्याल क्या है ख्याल भारत का नंबर एक 50 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का ऐप है, जिसके 50 लाख से अधिक सदस्य हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। यह ऐप 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को लाइव कार्यशालाओं में भाग लेने, मनोरंजक खेलों में शामिल होने, सुरक्षित भुगतान करने, ऑन-डिमांड सहायता प्राप्त करने, 24 कैरेट शुद्ध सोने में निवेश करने, बेहतरीन ऑफ़र पाने, चुनिंदा यात्रा पैकेज खोजने और ऐसे ही कई अन्य लाभों का आनंद लेने में सहायता करता है। ख्याल ऐप परिवार के सदस्यों को अपने प्रियजनों की देखभाल और सहायता प्रदान करने में एक सेतु का काम भी करता है। कोविड-19 महामारी के दौरान हिमांशु जैन और प्रीतीश नेल्लेरी द्वारा 2020 में स्थापित इस स्टार्टअप का मुख्य उद्देश्य 50 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के जीवन को समृद्ध बनाना और उन्हें सक्रिय रूप से जीवन जीने के योग्य तथा कुछ नया सीखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply