नई दिल्ली- Ai+ स्मार्टफोन ने आज अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी ‘Nova सीरीज़’ को आज लॉन्च किया। स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी पकड़ मज़बूत करने के साथ ही, कंपनी ने अपना पहला टैबलेट, नये ऑडियो प्रोडक्ट्स और वियरेबल्स की एक विस्तृत रेंज भी लॉन्च की है। यह पूरा पोर्टफोलियो सरलता, प्राइवेसी और रोज़मर्रा की ज़रूरत पर केंद्रित है, जो एक सहज ‘कनेक्टेड इकोसिस्टम’ को साकार करता है।इस सीरीज़ के केंद्र में तीन खास 5G स्मार्टफोन—Nova 2, Nova 2 Ultra और Nova Flip हैं, जिन्हें अलग-अलग तरह के यूज़र्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इन तीनों मॉडल्स के पीछे कंपनी का मूल विचार यह है कि प्रीमियम टेक्नोलॉजी न केवल लोगों की पहुँच में हो, बल्कि वह भरोसेमंद और व्यावहारिक भी हो। इस अवसर पर अपने विज़न को साझा करते हुए Ai+ स्मार्टफोन के सीईओ और NxtQuantum Shift Technologies के संस्थापक, माधव शेठ ने कहा, “Ai+ की शुरुआत इस विश्वास के साथ हुई थी कि बेहतरीन टेक्नोलॉजी के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। Pulse 1 और Nova 5G की सफलता ने यह साबित किया है कि यूज़र्स भरोसा और सरलता चाहते हैं। एक साल से भी कम समय में 10 लाख से अधिक यूज़र्स का जुड़ना हमारी इसी सोच की जीत है। Nova सीरीज़: तीन डिवाइस, तीन अलग पहचान Nova सीरीज़ में कैमरा और डिज़ाइन को केवल फीचर्स के तौर पर नहीं, बल्कि एक्सपीरियंस की बुनियाद के रूप में केंद्र में रखा गया है। Nova 2 रोज़मर्रा की भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। इसमें 50MP कैमरा है, जो नेचुरल और शार्प तस्वीरें देता है, दिन भर के उपयोग के लिए इसमें 6000mAh की, और फुल ड्यूल-मोड 5G सपोर्ट मिलता है। यह पांच रंगों पर्पल, ग्रीन, पिंक, ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध है, जो अलग-अलग मूड को दर्शाते हैं। Nova 2 Ultra इस लाइनअप का सबसे उन्नत वर्ज़न है। इसमें Sony IMX752 50MP कैमरा OIS के साथ, MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, VC कूलिंग और डिज़ाइन-लेड कस्टमाइज़ेशन शामिल हैं। इसमें डायनेमिक लाइटिंग फीचर भी है, जो कॉल, मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन्स के अनुसार रिस्पॉन्ड करता है। Nova Flip अपने पुराने अंदाज़ वाले फ्लिप फॉर्म फैक्टर, जिमसे 6.9 इंच के AMOLED डिस्प्ले, 32MP फ्रंट कैमरा और पैंटोन के क्लाउड डांसर से इंस्पायर्ड ग्लेशियर व्हाइट फिनिश के साथ स्मार्टफोन में एक नई तरह की पर्सनालिटी को लेकर आता है।तीनों डिवाइस Android 16 पर NxtQuantum OS के साथ चलते हैं, जो NxtPrivacy Dashboard के माध्यम से क्लीन, कंसिस्टेंट एक्सपीरियंस एंड रियल-टाइम ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित करते है।Nova 2  बिक्री 14 अप्रैल से शुरू, कीमत ₹8,999 से Nova 2 Ultra बिक्री 17 अप्रैल से शुरू, कीमत ₹14,999 से Nova Flip: मई में लॉन्च, कीमत ₹29,999 सभी प्रोडक्ट्स Flipkart और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे PulseTab: टैबलेट सेगमेंट में एंट्री Ai+ ने अपने पहले टैबलेट PulseTab को भी पेश किया, जो उसके कनेक्टेड इकोसिस्टम का एक नया और अहम हिस्सा है।रोज़मर्रा के उपयोग को ध्यान में रखकर बनाया गया PulseTab 10.95-इंच FHD 90Hz डिस्प्ले, क्वाड स्पीकर्स, ड्यूल SIM + Wi-Fi सपोर्ट और एक साफ, पोर्टेबल व प्रैक्टिकल डिज़ाइन के साथ आता है। PulseTab की बिक्री मई से Flipkart और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी, जिसकी कीमत ₹9,999 रखी गई है। Ai+ इकोसिस्टम का विस्तार इस लॉन्च के साथ ही Ai+ ने अपने इकोसिस्टम को ऑडियो और वेयरेबल्स सेगमेंट में भी मजबूत किया है NovaPod Beats परफॉर्मेंस-फोकस्ड ऑडियो डिवाइस, जिसमें ANC, 13mm ड्राइवर्स और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं।NovaPods Air – रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए TWS, जिसमें 22 घंटे तक का प्लेबैक और क्लियर कॉलिंग का एक्सपीरियंस मिलता है।RotateCam 4G एक स्मार्टवॉच जिसमें रोटेटिंग कैमरा, स्टैंडअलोन कॉलिंग, GPS और ऐप इकोसिस्टम जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।कीमत NovaPod Beats ₹1,599। NovaPods Air ₹899। RotateCam 4G ₹4,999। ये सभी प्रोडक्ट्स मई से Flipkart और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।आज लॉन्च किए गए सभी प्रोडक्ट्स Nova Series से लेकर PulseTab और अन्य डिवाइसेज़, एक ही आईडिया को दर्शाते हैं: टेक्नोलॉजी लाइफ को जटिल नहीं बनानी चाहिए, बल्कि उसमें सहजता से फिट होना चाहिए। अपने बढ़ते इकोसिस्टम के साथ, Ai+ अब केवल अलग-अलग प्रोडक्ट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि एक कनेक्टेड अनुभव की ओर बढ़ रहा है  जिसे आसान और रियल रोज़मर्रा के उपयोग के लिए तैयार किया गया है।

Leave a Reply