नई दिल्ली – द हाउस ऑफ सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के अंतर्गत आने वाले ब्रांड सेनेस ने दिल्ली के डीएलएफ मिडटाउन प्लाज़ा (DLF Midtown Plaza) मोती नगर में अपने पहले एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च की घोषणा की। यह लॉन्च ब्रांड की रिटेल विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।देश में सेनेस का यह 12वां स्टोर है और दिल्ली में पहला, जो प्रमुख शहरी बाजारों में ब्रांड की बढ़ती उपस्थिति को और मजबूत करता है।सेनेस, द हाउस ऑफ सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के अंतर्गत संचालित होता है और समूह की ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग व रिटेल विशेषज्ञता से प्रेरित है। ब्रांड का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी, लेदर गुड्स और परफ्यूम्स को शामिल करता है।कंपनी के अनुसार, लैब-ग्रोउन डायमंड रेंज को सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रथाओं को ध्यान में रखकर पोजिशन किया गया है, जबकि लेदर प्रोडक्ट्स में जिम्मेदार सोर्सिंग और क्रुएल्टी-फ्री प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है।न्यू-लॉन्च किया गया यह स्टोर ब्रांड की विकसित होती पहचान को एक इमर्सिव अनुभव के रूप में सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है। समकालीन एस्थेटिक्स और सहज (इंट्यूटिव) डिज़ाइन के मिश्रण के साथ, यह स्टोर ग्राहकों के लिए एक स्मूद और आकर्षक रिटेल यात्रा तैयार करता है, जहाँ हर टचपॉइंट ग्राहकों को नए अनुभवों से जोड़ता है एक एक्सक्लूसिव, कंपनी-स्वामित्व वाले आउटलेट के रूप में, यह स्टोर सेनेस की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें ब्रांड एक समान और प्रीमियम अनुभव बनाए रखते हुए ग्राहकों को अपने साथ अधिक व्यक्तिगत और अर्थपूर्ण जुड़ाव प्रदान करना चाहता है।यह स्टोर सेनेस के क्यूरेटेड कलेक्शन को एक साथ प्रस्तुत करता है, जिसमें लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी, लेदर एक्सेसरीज़ और फ्रेग्रेंसेज़ शामिल हैं हर कैटेगरी को सजग कारीगरी (कॉन्शियस क्राफ्ट्समैनशिप) और आधुनिक एलेगेंस की साझा फिलॉसफी के साथ जोड़ा गया है।बारीकी से तैयार किए गए डायमंड पीसेज़, जो रोज़मर्रा की लग्ज़री को नया आयाम देते हैं, से लेकर स्टाइलिश लेदर बैग्स और परिष्कृत फ्रेग्रेंस पोर्टफोलियो तक, यह कलेक्शन बदलती लाइफस्टाइल्स के अनुरूप तैयार किया गया है, जो सॉफिस्टिकेशन और उद्देश्य (पर्पज़) के मूल्यों से जुड़ा हुआ है।लॉन्च इवेंट को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 65 से अधिक इंफ्लुएंसर्स और एचएनआई (हाई नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने स्टोर का प्रत्यक्ष अनुभव लिया और ब्रांड के विशिष्ट प्रोडक्ट ऑफरिंग्स तथा रिटेल वातावरण की सराहना की।कंपनी के अनुसार, इस इवेंट का उद्देश्य डिज़ाइन और सस्टेनेबिलिटी के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के बीच ब्रांड की पोजिशनिंग को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना था।नए स्टोर के लॉन्च पर बात करते हुए, जोइता सेन, डायरेक्टर एवं हेड ऑफ मार्केटिंग एंड डिज़ाइन,सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने कहा,दिल्ली एक ऐसा शहर है जो व्यक्तिगतता और बेबाक अभिव्यक्ति का उत्सव मनाता है,और सेनेस के साथ हम एक ऐसा स्पेस बनाना चाहते थे जो इसी भावना से जुड़ता हो। यह लॉन्च केवल हमारे विस्तार का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक ऐसे समुदाय के करीब कॉन्शियस लग्ज़री को लाने का प्रयास है, जो डिज़ाइन और उद्देश्य दोनों को महत्व देता है। सेनेस कारीगरी, जिम्मेदारी और एक परिष्कृत,आधुनिक एस्थेटिक का प्रतीक बना रहेगा। डीएलएफ मिडटाउन प्लाज़ा DLF Midtown Plaza, मोती नगर में रणनीतिक रूप से स्थित यह स्टोर दिल्ली के शॉपर्स के लिए एक प्रमुख डेस्टिनेशन बनने के लिए तैयार है, जो प्रोडक्ट इनोवेशन और मॉडर्न लाइफस्टाइल एक्सपीरियंस का बेहतरीन संयोजन प्रस्तुत करता है। सेनेस, द हाउस ऑफ सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स के अंतर्गत, इनोवेशन, ट्रांसपेरेंसी और डिजाइन-आधारित प्रोडक्ट्स पर केंद्रित है।

Leave a Reply