नई दिल्ली – भारत में इस समय तपती गर्मी का मौसम चल रहा है। कई क्षेत्रों में तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में कूलिंग अब लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन गई है। इसी स्थिति को देखते हुए भारत के क्लाइमेट टेक ब्रांड ऑप्टिमिस्ट ने एसी की अपनी पहली रेंज के साथ एयर कंडीशनिंग मार्केट में कदम रख दिया है। इस रेंज को भारत की तपती गर्मी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ऑप्टिमिस्ट ऐसे एयर कंडीशनर पेश कर रही है, जो 50 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर भी कूलिंग दे सकते हैं। इनमें हाई एफिशिएंसी माइक्रोचैनल हीट एक्सचेंजर का इस्तेमाल किया गया है। कम आवाज, बेहतर कम्फर्ट और लंबे समय में बेहतर प्रदर्शन के लिए इनमें ऑप्टिमाइज्ड थर्मल डिजाइन और ट्विन रोटरी इन्वर्टर कम्प्रेशर दिया गया है।ऑप्टिमिस्ट के एसी की रेंज को मई, 2026 से दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, बेंगलुरु और जयपुर में उपलब्ध कराया जा रहा है। कंपनी का पहला प्रोडक्ट 1.4 टन 5-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट एसी है, जो अमेजन डॉट इन, ऑप्टिमिस्ट डॉट इन और ऑप्टिमिस्ट के रिटेल एवं एक्सपीरियंस स्टोर नेटवर्क पर उपलब्ध है। कंपनी का पहला एक्सपीरियंस स्टोर गुरुग्राम में है, जहां से दिल्ली-एनसीआर के मार्केट में सर्विस दी जाती है। आगामी वर्ष में अन्य शहरों में भी स्टोर खोलने की योजना है। प्रोडक्ट को 20 मई, 2026 से 39,990 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह कीमत 65,000 रुपये की एमआरपी से करीब 38 प्रतिशत कम है। कंपनी ने आगामी महीनों में 1 टन और 2 टन के वैरिएंट भी पेश करने की योजना बनाई है।खूबियां: बाहर 50 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर भी बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस। 1.4 टन एसी में 1.9 टन पावर बूस्ट के साथ टर्बो और फास्टेस्ट कूलिंग। आईएसईईआर 6.05 एफिशिएंसी से 25 से 35 प्रतिशत तक कम बिजली खपत होती है। कूलिंग में पूरी पारदर्शिता के लिए बिल्ट-इन गैस लेवल इंडीकेटर। इंटेलीजेंट एप-बेस्ड कंट्रोल, मॉनिटरिंग और डायग्नोस्टिक्स। किसी समस्या के कारण कूलिंग प्रभवित होने से पहले ही अनुमानित सर्विस एलर्ट। प्रमुख फंक्शनल कंपोनेंट पर 5 साल की कम्प्रेहेंसिव वारंटी और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी।सह संस्थापक एवं सीईओ आशीष गोयल ने कहा, ‘भारत बहुत ज्यादा और अनुमान से परे गर्मी के दौर में कदम रख रहा है, जिससे कूलिंग सॉल्यूशंस अब लग्जरी नहीं बल्कि जरूरत हैं। हालांकि अभी भी करोड़ों भारतीय ऐसे कूलिंग सॉल्यूशंस से दूर हैं। आने वाले वर्षों में यह अंतर और बढ़ने वाला ही है। ऑप्टिमिस्ट के साथ हमने भारत में कूलिंग को नए सिरे से सोचा है और भारत के लिए खास मेड इन इंडिया एयर कंडीयशनर बनाए हैं। इन्हें भारत की असली तपती गर्मी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है: बेहद गर्म होते मौसम में ज्यादा से ज्यादा परिवारों की पहुंच ज्यादा भरोसेमंद और एनर्जी एफिशिएंट कूलिंग तक आसान बनाना।

Leave a Reply