नई दिल्ली – जीवन ज्योति अस्पताल, शाहदरा के श्वसन रोग एवं क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉ. अनिरुद्ध लोचन ने आगामी दिल्ली मेडिकल काउंसिल चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। यह चुनाव 31 मई 2026 को दिल्ली मेडिकल काउंसिल कार्यालय, शास्त्री पार्क में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। चिकित्सा समुदाय के लिए यह चुनाव ऐसे नेतृत्व को चुनने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जो पारदर्शिता, जवाबदेही और डॉक्टरों के हितों को प्राथमिकता दे सके।दिल्ली मेडिकल काउंसिल की स्थापना वर्ष 1998 में दिल्ली मेडिकल काउंसिल अधिनियम 1997 के तहत हुई थी। यह संस्था दिल्ली में एलोपैथिक चिकित्सा व्यवस्था के नियमन, पेशेवर मानकों की निगरानी और चिकित्सा नैतिकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।दो दशकों से अधिक के अपने चिकित्सकीय अनुभव के साथ डॉ. अनिरुद्ध लोचन ने मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं और समर्पित कार्यशैली के कारण चिकित्सा जगत में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। जीवन ज्योति अस्पताल में उन्होंने न केवल गंभीर मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और चिकित्सा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य किया है।
अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए डॉ. लोचन ने कहा,आज चिकित्सा क्षेत्र कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। युवा डॉक्टरों को रजिस्ट्रेशन संबंधी समस्याओं से लेकर वरिष्ठ चिकित्सकों को अत्यधिक कार्यभार, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और कानूनी जटिलताओं तक कई मुद्दों से जूझना पड़ता है। मेरा प्रयास रहेगा कि दिल्ली मेडिकल काउंसिल डॉक्टरों की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाला एक संवेदनशील और पारदर्शी मंच बने। उन्होंने आगे कहा,हमें ऐसी व्यवस्था की आवश्यकता है जो डॉक्टरों के अधिकारों की रक्षा करे, प्रक्रियाओं को सरल बनाए और चिकित्सा समुदाय की वास्तविक समस्याओं का समाधान करे। एक मजबूत और जवाबदेह मेडिकल काउंसिल ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की आधारशिला बन सकती है। डॉ. लोचन का मानना है कि चिकित्सा सेवा केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन डॉक्टरों को सशक्त बनाना भी उतना ही आवश्यक है, जो समाज की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं। वे आधुनिक और प्रभावी प्रक्रियाओं, कार्यस्थल सुरक्षा तथा चिकित्सा क्षेत्र में सकारात्मक सुधारों के पक्षधर रहे हैं। सहकर्मियों के बीच डॉ. लोचन एक ऐसे चिकित्सक के रूप में पहचाने जाते हैं जो सहज, स्पष्टवादी और समाधान-उन्मुख सोच रखते हैं। कठिन परिस्थितियों में नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहयोग की भावना उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान रही है।चुनाव को लेकर डॉ. लोचन ने दिल्ली के पंजीकृत चिकित्सकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा, हम सब मिलकर दिल्ली मेडिकल काउंसिल को उत्कृष्टता, पारदर्शिता और विश्वास का ऐसा मंच बना सकते हैं, जो डॉक्टरों और समाज दोनों के हितों की रक्षा करे।
