नई दिल्ली- उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन का त्रिवार्षिक अधिवेशन में सोमनाथ मलिक को प्रधान चुना गया है । उनका कार्यकाल तीन साल का होगा । उनके अलावा डीके चावला व पीएस सिसोदिया को वर्किंग प्रधान, जगदम्बा तिवारी, उर्मिला डोगरा, राकेश कुमार को वाइस प्रधान, बीसी शर्मा को महामंत्री, रमणीक शर्मा, पीडी शर्मा, परवीन कुमार , मनप्रीत
सिंह, अनिल कुमार राजपाल को असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी, शलभ सिंह को मीडिया एवम पब्लिसिटी सचिव बनाया गया है । इस बात की जानकारी उत्तर रेलवे के एपीओ लीगल विकास कुमार की तरफ़ से जारी पत्र संख्या 961-ई/120/यू/ओ-ई/ई-यूनियन 25 मई 2026 के माध्य से दी गई है । सोमनाथ मलिक ने बताया कि तीन साल बाद हुए इस चुनाव में यूनियन के पदाधिकारियों का चुनाव नए सिरे से किया गया । उन्होंने बताया कि यह चुनाव अंबाला में आयोजित अधिवेशन में हुआ । उन्होंने बताया कि सोनिया शर्मा को कैशियर के पद पर (उत्तर जोन) में चुना गया है । उन्होंने कहा कि यूनियन रेलवे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है । महामंत्री बीसी शर्मा ने कहा कि वो फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के हितों को हल करने में जुटे रहते हैं । सोनिया शर्मा ने कहा कि यूनियन की महिला विंग महिला रेल कर्मचारियों को एक परिवार की तरह मानती है और उनकी समस्याओं का समाधान करने में मदद करती है । सोमनाथ मलिक ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री के नेतृत्व में रेलवे का कायाकल्प हुआ है ।
