नई दिल्ली – एक समय था जब सोना खरीदना केवल शादियों, पारिवारिक विरासत और जीवन में एक बार होने वाले खास अवसरों तक ही सीमित माना जाता था। लेकिन आज की नई पीढ़ी सोने के मायने बदल रही है। अब वे अपनी छोटी-बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न ऐसे आभूषणों के साथ मना रहे हैं, जो उनकी रोज़मर्रा की यात्रा का हिस्सा बन जाएँ।
इसी सोच के साथ धीरसन्स ने प्रस्तुत किया है आरोह हल्के वजन वाले 14 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषणों का एक विशेष कलेक्शन, जिसे जीवन की उन उपलब्धियों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो आपकी पहचान बनाती हैं।आरोह नाम संस्कृत शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ना या सफलता की ओर अग्रसर होना यह कलेक्शन प्रगति, महत्वाकांक्षा और जीवन के हर आगे बढ़ते कदम का उत्सव मनाता है। चाहे वह आपकी पहली सैलरी हो, पहली इंटर्नशिप, पहला प्रमोशन, पहला क्लाइंट, पहला व्यवसाय, पहली सोलो ट्रिप, पहला अपना घर, किसी त्योहार पर खुद को दिया गया पहला उपहार या सोने में आपका पहला निवेश आरोह याद दिलाता है कि हर उपलब्धि जश्न मनाने के योग्य होती है।आधुनिक और बहुउपयोगी डिज़ाइनों के साथ तैयार किया गया यह कलेक्शन हल्के वजन वाले 14 कैरेट और 18 कैरेट सोने में उपलब्ध है। आरोह खास तौर पर उस पीढ़ी के लिए बनाया गया है, जो सोने को केवल विशेष अवसरों तक सीमित नहीं मानती, बल्कि उसे अपनी रोज़मर्रा की अभिव्यक्ति और व्यक्तिगत शैली का हिस्सा बनाना चाहती है। इसका हर डिज़ाइन बदलती जीवनशैली के अनुरूप तैयार किया गया है, जो आसानी से ऑफिस से लेकर वीकेंड, उत्सवों से लेकर दैनिक जीवन तक हर अवसर के साथ मेल खाता है।इस लॉन्च के अवसर पर धीरसन्स की क्रिएटिव डायरेक्टर रीवा धीर ने कहा,आज की पीढ़ी के लिए उपलब्धियों के मायने बदल चुके हैं। पहली सैलरी या अपना पहला व्यवसाय शुरू करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कोई पारंपरिक पारिवारिक उत्सव। आरोह के माध्यम से हमारा उद्देश्य एक ऐसा कलेक्शन प्रस्तुत करना था, जो इन व्यक्तिगत उपलब्धियों का सम्मान करे। यह लोगों को अपनी जीवन यात्रा का जश्न ऐसे आभूषणों के साथ मनाने के लिए प्रेरित करता है, जो आधुनिक, अर्थपूर्ण और रोज़ाना पहनने के लिए उपयुक्त हों।आरोह केवल एक ज्वेलरी कलेक्शन नहीं है, बल्कि यह उस बदलती सोच का प्रतीक है, जिसमें युवा उपभोक्ता फाइन ज्वेलरी को सिर्फ विरासत के रूप में नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत निवेश और अपनी उपलब्धियों के प्रतीक के रूप में देखते हैं। इस कलेक्शन का हर आभूषण जीवन की बदलती यात्रा में आपका साथी बनने और हर उपलब्धि को और भी यादगार बनाने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है।आरोह के साथ धीरसन्स ने नई पीढ़ी के लिए सोने को एक नए अंदाज़ में प्रस्तुत किया है एक ऐसी पीढ़ी के लिए, जो मानती है कि जीवन में आगे बढ़ाया गया हर कदम उत्सव के योग्य है।
