Crazinos की शुरुआत के पीछे की कहानी क्या है?कोटा से IIT रुड़की तक की अपनी यात्रा में मैंने महसूस किया कि हमारी शिक्षा प्रणाली बच्चों को थ्योरी तो सिखाती है, लेकिन उसे व्यवहार में समझने का अवसर बहुत कम देती है। इसी सोच से Crazy XYZ की शुरुआत हुई। पिछले 10 वर्षों में हमने विज्ञान को मनोरंजक तरीके से करोड़ों लोगों तक पहुंचाया और आज हमारे 4.2 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं।लेकिन सबसे बड़ा बदलाव हमारे दर्शकों की एक बात से आया भैया, मुझे भी ये करना है।” तब समझ आया कि बच्चे सिर्फ वीडियो देखना नहीं चाहते, बल्कि खुद प्रयोग करके सीखना चाहते हैं। भारत में 30 करोड़ से अधिक बच्चे हैं, लेकिन ऐसा कोई प्लेटफॉर्म नहीं था जो उनकी जिज्ञासा को वास्तविक अनुभव में बदल सके। Crazinos उसी सोच का विस्तार है, जहां बच्चे सिर्फ देखते नहीं, बल्कि खुद करके सीखते हैं।2. Crazinos बच्चों के सीखने के तरीके को कैसे बदल रहा है?हम शिक्षा को खेल और अनुभव से जोड़ रहे हैं। बच्चा Crazy XYZ पर कोई साइंस एक्सपेरिमेंट देखता है, फिर Crazinos पर आकर उससे जुड़े क्विज़ खेलता है, सवालों के जवाब देता है, कॉइन्स कमाता है और आगे चलकर उसी प्रयोग की साइंस किट लेकर उसे घर पर सुरक्षित तरीके से कर सकता है।हमारा लक्ष्य शिक्षा और मनोरंजन के बीच की दूरी खत्म करना है। जब सीखना मजेदार बन जाता है, तो जिज्ञासा अपने आप बढ़ती है।3. Crazinos को दूसरे एजुकेशनल प्लेटफॉर्म्स से क्या अलग बनाता है?हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी कम्युनिटी है। करोड़ों बच्चे पहले से हमारे कंटेंट से जुड़े हुए हैं, इसलिए हमें अलग से ऑडियंस बनाने की जरूरत नहीं है।दूसरी बात, हम किताबों के पाठ्यक्रम से नहीं बल्कि बच्चों की जिज्ञासा से शुरुआत करते हैं। तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण बात, हमने Crazinos को खासतौर पर हिंदी भाषी टियर-2, टियर-3 शहरों और भारत के छोटे कस्बों के बच्चों के लिए बनाया है। हमारा फोकस सिर्फ मेट्रो शहर नहीं, बल्कि पूरा भारत है।4. भारत में STEM और एक्सपीरिएंशियल लर्निंग के भविष्य को आप कैसे देखते हैं?नई शिक्षा नीति (NEP 2020) ने अनुभवात्मक शिक्षा को नई दिशा दी है। अब अभिभावक भी समझ रहे हैं कि सिर्फ रटकर पढ़ना भविष्य की तैयारी नहीं है। वहीं YouTube और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने बच्चों को सीखने के नए तरीके दिखाए हैं।मुझे लगता है कि अगले पांच वर्षों में इस क्षेत्र में तेज़ी से विकास होगा। लेकिन असली बदलाव तब आएगा जब अनुभवात्मक शिक्षा महानगरों से निकलकर भारत के छोटे शहरों और गांवों तक पहुंचेगी।5. Crazinos की आगे की योजनाएं क्या हैं?हम तीन दिशाओं में तेजी से काम कर रहे हैं। पहला, हमारी नई साइंस किट्स तैयार हैं, जिससे बच्चे वीडियो देखकर उसी प्रयोग को घर पर सुरक्षित तरीके से कर सकेंगे। दूसरा, हमने स्किल-आधारित गेमिफाइड लर्निंग ऐप लॉन्च किया है, जो सीखने को और अधिक रोचक बनाएगा।तीसरा, हम Crazinos को एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करना चाहते हैं, जहां देश के प्रमुख ब्रांड्स, शिक्षण संस्थान और क्रिएटर्स मिलकर बच्चों के लिए वास्तविक सीखने के अवसर तैयार करें। आज हमारे साथ 2.67 लाख से अधिक रजिस्टर्ड यूज़र्स केवल ऑर्गेनिक ग्रोथ के माध्यम से जुड़े हैं। हमारा लक्ष्य Crazinos को भारत का सबसे बड़ा क्रिएटर-ड्रिवन एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्लेटफॉर्म बनाना है।
