नई दिल्ली – भारत की प्रमुख मुफ्त, प्रीमियम और विज्ञापन-समर्थित वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा, प्राइम वीडियो के एमएक्स प्लेयर ने आज प्लेग्राउंड सीज़न 5 का ट्रेलर जारी किया। इस बार खेल पहले से भी बड़ा और रोमांचक होने वाला है। लोकप्रिय गेमिंग रियलिटी शो इस बार अपने अब तक के सबसे बड़े फॉर्मेट के साथ लौट रहा है, जिसमें पहली बार तीन मेंटर्स का पैनल होगा। दो बार के चैंपियन एल्विश यादव एक बार फिर KO क्रैकेंस टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं तेजस्वी प्रकाश पहली बार मेंटर के रूप में रेजिंग सेंटॉर्स टीम की कमान संभालेंगी। उनके साथ आरुष भोला पावर फीनिक्स टीम का नेतृत्व करेंगे। छह सप्ताह तक चलने वाले इस सीज़न में ये तीनों टीमें रोमांचक प्रतिस्पर्धा में आमने-सामने होंगी, जहां अंत में केवल एक ही मास्टरमाइंड विजेता बनकर उभरेगा।प्लेग्राउंड सीज़न 5 का प्रीमियर 1 अगस्त 2026 से होगा। यह शो प्राइम वीडियो के एमएक्स प्लेयर पर पूरी तरह मुफ्त में स्ट्रीम किया जाएगा और मोबाइल डिवाइस, कनेक्टेड टीवी, अमेज़न शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो तथा फ़ायर टीवी पर उपलब्ध रहेगा।ट्रेलर की शुरुआत में तीनों मेंटर्स अपनी-अपनी दुनिया में मशगूल नज़र आते हैं, तभी अचानक उनके आसपास की दुनिया बदलने लगती है। एक-एक करके उन्हें एहसास होता है कि अब उन्हें मेंटर के रूप में चुना जा चुका है और वे सीधे रियलिटी गेमिंग की उस दुनिया में पहुंच गए हैं, जहां उन्हें आमने-सामने की कड़ी टक्कर देनी है। यहां मुकाबले में ढलने के लिए वक्त नहीं है। मेंटर्स को खुद को ढालना, अपग्रेड करना और जीतना होगा, क्योंकि इस खेल में सब कुछ एक पल में खत्म हो सकता है। यहां हर लेवल किसी फाइनल मुकाबले से कम नहीं है और एकमात्र लक्ष्य है अपने प्रतिद्वंद्वी को खेल से बाहर करना। ट्रेलर के अंत में साफ़ ऐलान होता है कि असली खेल अब शुरू होता है, क्योंकि इस बार घर के अंदर खेल नहीं होंगे। घर ही गेम है।लेकिन लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती। अब जब मेंटर्स प्लेग्राउंड में हैं, तो ट्रेलर सीज़न की अगली बड़ी चुनौती की शुरुआत करता है अपनी-अपनी टीम बनाना।प्राइम वीडियो के एमएक्स प्लेयर में कंटेंट डायरेक्टर और हेड, अमोघ दुसाद ने कहा, “प्लेग्राउंड ने हर सीज़न में कुछ नया और बड़ा पेश करके दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है, और सीज़न 5 भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाता है। प्रतिस्पर्धी गेमिंग और रियलिटी एंटरटेनमेंट का शानदार मेल पेश करने वाला यह देश का इकलौता गेमिंग रियलिटी शो है, जिसने अपनी अलग जगह बनाई है। तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला के साथ एल्विश यादव की वापसी से हमें एक ऐसा मेंटर पैनल मिला है, जिसमें अनुभव और नई सोच का बेहतरीन संतुलन है। हमें पूरा भरोसा है कि इस सीज़न का नया फॉर्मेट प्रतियोगियों के साथ-साथ दर्शकों को भी अंत तक बांधे रखेगा।”
