नई दिल्ली- ओवरहेड टैंक के लेवल की निगरानी करने से लेकर पंप का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने तक, पारंपरिक सिस्टम में काफी वायरिंग, कई डिवाइस और नियमित देख-रेख की ज़रूरत पड़ सकती है।इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने क्रॉम्पटन इंटेलिसेंस स्मार्टप्रो पेश किया है। यह एक वायरलेस वॉटर लेवल कंट्रोलर है, जिसमें कंट्रोल पैनल की सुविधा भी एकीकृत है। इसे घरेलू जल प्रबंधन को अधिक सुविधाजनक बनाने, बेहतर नियंत्रण प्रदान करने और पंप की सुरक्षा में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।सबमर्सिबल और ओपनवेल पंपों के साथ उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक वॉटर लेवल कंट्रोलर्स में आमतौर पर ओवरहेड टैंक और ग्राउंड फ्लोर पर लगे पंप के बीच वायरिंग की आवश्यकता होती है। खासकर बहुमंजिला इमारतों में इसके लिए इंस्टॉलेशन के अतिरिक्त काम, निर्माण संबंधी बदलाव और अतिरिक्त खर्च की जरूरत हो सकती है।वहीं पारंपरिक पंप पैनल मोटर की ज़रूरी सुरक्षा प्रदान करते हैं, लेकिन वॉटर लेवल मैनेजमेंट के लिए अक्सर एक अलग कंट्रोलर की ज़रूरत होती है, जिससे दो अलग-अलग सिस्टम और अतिरिक्त वायरिंग की ज़रूरत पड़ती है।ऐसे में, एक ही सिस्टम में दोनों सुविधाएं मिलने से इंस्टॉलेशन आसान हो सकता है, लागत कम करने में मदद मिल सकती है और रोजमर्रा का जल प्रबंधन अधिक सुविधाजनक हो सकता है।इस उत्पाद के बारे में बात करते हुए क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में पंप्स एंड किचन अप्लायंसेज़ के बिजनेस हेड आनंद कुमार एन ने कहा,क्रॉम्पटन में हमारा हमेशा से प्रयास ऐसे सॉल्यूशंस विकसित करना रहा है, जो रोजमर्रा के घरेलू कामों को आसान और सुविधाजनक बनाएं। जल प्रबंधन दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है, लेकिन पारंपरिक प्रणालियों में पानी का स्तर नियंत्रित करने और पंप की सुरक्षा के लिए जटिल इंस्टॉलेशन और कई उपकरणों की जरूरत पड़ सकती है। इंटेलिसेंस स्मार्टप्रोके साथ हमने इन सुविधाओं को एक ही इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन में उपलब्ध कराया है। इससे उपभोक्ताओं को अपने घर की जल आपूर्ति पर बेहतर नियंत्रण मिलता है और इंस्टॉलेशन से जुड़ी जटिलताएं कम करने में मदद मिलती है। यह स्मार्ट और कनेक्टेड सॉल्यूशंस विकसित करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस और व्यावहारिक इनोवेशन के साथ सुविधा और सुकून प्रदान करते हैं।”
क्रॉम्पटन इंटेलिसेंस स्मार्टप्रोकी प्रमुख विशेषताएंLoRa टेक्नोलॉजी के जरिए वायरलेस कम्युनिकेशन: यह मेन वॉटर लेवल कंट्रोलर (एमडब्लूसी) और ओवरहेड टैंक कंट्रोलर (ओएचटी) के बीच वायरलेस कम्युनिकेशन की सुविधा देता है। यह सातवीं मंजिल तक कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इससे अलग-अलग मंजिलों के बीच वायरिंग की जरूरत कम होती है और इंस्टॉलेशन का खर्च व उससे जुड़ी परेशानियां कम करने में मदद मिलती है। टैंक खाली होने पर पंप अपने आप चालू हो जाता है और टैंक भरने पर बंद हो जाता है, जिससे पानी ओवरफ्लो होने से रोकने में मदद मिलती है। मेन कंट्रोलर पर लगा चार-स्तरीय LED टैंक स्टेटस इंडिकेटर पानी के स्तर की जानकारी देता है।ऐप बेस्ड कंट्रोल यह आईओएस और एंड्रॉयड पर उपलब्ध क्रॉम्पटन सेंज़ ऐप के साथ काम करता है। इससे यूज़र्स दूर से पानी का लेवल देख सकते हैं, पंप को कंट्रोल कर सकते हैं, 10 तक शेड्यूल सेट कर सकते हैं और किसी खराबी की स्थिति में अपने स्मार्टफ़ोन पर अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। कनेक्टेड पंप को वोल्टेज में उतार-चढ़ाव, ओवरलोड और ड्राई-रन की स्थिति से बचाने में मदद करता है।वेदरप्रूफ डिज़ाइन: IP65 वेदरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह बदलते मौसम की परिस्थितियों में इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।2 HP तक के सिंगल-फ़ेज़ सबमर्सिबल पंप के लिए डिज़ाइन किया गया इंटेलिसेंस स्मार्टप्रोऑयल-फ़िल्ड सबमर्सिबल पंप, वॉटर-फ़िल्ड सबमर्सिबल पंप और ओपनवेल पंप के साथ इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।इंटेलिसेंस स्मार्टप्रोके साथ, क्रॉम्पटन स्मार्ट वॉटर मैनेजमेंट सॉल्यूशंस के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को घर की पानी की सप्लाई को मैनेज करने का ज़्यादा सुविधाजनक तरीका मिलता है। इसके जरिए कंपनी रोजमर्रा की दिनचर्या को आसान बनाने और उपभोक्ताओं की व्यावहारिक जरूरतों को पूरा करने वाले सॉल्यूशंस विकसित करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।क्रॉम्पटन इंटेलिसेंस स्मार्टप्रोबाजार में उपलब्ध है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी और मुफ्त इंस्टॉलेशन की सुविधा दी जाती है। क्रॉम्पटन के पात्र सबमर्सिबल पंप और इंटेलिसेंस स्मार्टप्रोकंट्रोलर को एक ही बिल पर खरीदने वाले उपभोक्ता अतिरिक्त छह महीने की वारंटी का लाभ भी ले सकते हैं। यह सुविधा लागू नियमों और शर्तों के अधीन है। क्रॉम्पटन इंटेलिसेंस स्मार्टप्रोदेशभर के रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।85 वर्षों से अधिक की ब्रांड विरासत के साथ, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भारत में पंखे और आवासीय पंपों की श्रेणी में बाजार की अग्रणी कंपनी है।वर्षों से कंपनी ने आधुनिक उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इनोवेटिव उत्पादों की एक विस्तृत रेंज विकसित की है, जिसमें उच्च गुणवत्ता और उच्च प्रदर्शन वाले फैन, पंप, लाइटिंग सॉल्यूशंस और अन्य श्रेणियाँ शामिल हैं—जैसे वॉटर हीटर, एयर कूलर, मिक्सर ग्राइंडर, एयर फ्रायर, ओटीजी, इलेक्ट्रिक केतली जैसे किचन अप्लायंसेज़ और कंपनी ने उपभोक्ताओं की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने और पूरा करने के साथ-साथ ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड और नवाचार में और अधिक निवेश किया है।उपभोक्ता व्यवसाय के पास देश भर में फैले मजबूत डीलर नेटवर्क द्वारा संचालित एक सुस्थापित और संगठित वितरण नेटवर्क भी है, जो अपने ग्राहकों को व्यापक सेवा नेटवर्क और मजबूत बिक्री पश्चात सेवा प्रदान करता है। अपने उपभोक्ता पोर्टफोलियो के अलावा, क्रॉम्पटन की लाइटिंग सेगमेंट में भी मजबूत बी2बी उपस्थिति है, जो वाणिज्यिक और औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए उन्नत और ऊर्जा-कुशल समाधान प्रदान करती है। वर्ष 2025 में, क्रॉम्पटन बी2बी लाइटिंग सॉल्यूशंस के लिए ग्रीन प्रो सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाली पहली लाइटिंग कंपनी बनी, जो सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को मज़बूत करते हुए, कंपनी ने सोलर रूफटॉप्स में भी कदम रखा है, जो भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिदृश्य में उसके योगदान का एक महत्वपूर्ण चरण है। लाइटिंग, पंप और रूफटॉप सोलर समाधानों के साथ, क्रॉम्पटन एक जिम्मेदार और भविष्य के लिए तैयार ब्रांड के रूप में अग्रणी बना हुआ है।ऊर्जा-कुशल उत्पादों के विकास के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), ऊर्जा मंत्रालय द्वारा प्रदान किए गए तीन राष्ट्रीय ऊर्जा उपभोक्ता पुरस्कार (एनईसीए) कंपनी को प्राप्त हुए हैं। हालिया पुरस्कार 2023 में स्टोरेज वॉटर हीटर के लिए भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया था। इससे पहले 2019 में ब्रांड को दो श्रेणियों, सीलिंग फैन और एलईडी बल्ब में सम्मानित किया गया था।इसके अतिरिक्त, कंपनी को डेलॉयट प्राइवेट द्वारा भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रबंधित कंपनियों 2022 में से एक के रूप में शामिल और डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडिया द्वारा ‘भारत की शीर्ष 500 कंपनियों 2022’ में सूचीबद्ध किया गया था। कंपनी को डब्ल्यूपीपी और कांतार द्वारा जारी 2020 की 75 सबसे मूल्यवान भारतीय ब्रांडों की सूची में भी शामिल किया गया। इसके अलावा, क्रॉम्पटन को हेराल्ड ग्लोबल और बीएआरसी एशिया द्वारा उपभोक्ता विद्युत श्रेणी में दशक 2021 के ब्रांड के रूप में भी मान्यता दी गई थी।

Leave a Reply