नई दिल्ली – जेएलआर इंडिया नेदक्षिण दिल्ली के मथुरा रोड पर एएमपी मोटर्सप्रा. लि. के साथ अपनी नवीनतम मॉडर्नलग्जरी डीलरशिप शुरू की है, जो पास ही स्थित पुरानी फैसिलिटी से यहां स्थानांतरित हुईहै।भारत की सबसेबड़ी फैसिलिटीज मेंशुमार यह नई फैसिलिटी सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स को पूरी तरह एकीकृत ढंग से एक साथ लाती है और ग्राहकों को पहले से बेहतर अनुभव प्रदान करती है। यह देशभर के उभरते बाजारों में बेहतरीन लग्जरी अनुभव उपलब्ध कराने की जेएलआर इंडिया की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।नई फैसिलिटी रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी जैसे विशिष्ट ब्रांड्स को एक ही छत के नीचेलाती है, जहां ग्राहकों को पूरे पोर्टफोलियो को करीब से देखने और ब्रांड्स से जुड़ने के लिए एक समर्पित स्थान मिलता है। यह स्थानांतरण प्रमुख लग्जरी बाजारों में ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी रिटेल उपस्थिति के विस्तार पर जेएलआर इंडिया के निरंतर फोकस को दर्शाता है।श्री राजन अंबा, प्रबंध निदेशक, जेएलआर इंडिया, ने कहा दिल्ली, जेएलआर इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है, जहांका पारखी ग्राहक वर्ग हमारे ब्रांड्स के विशिष्ट डिजाइन, क्षमता और मॉडर्न लग्जरी की सराहना करता है। यह एकीकृत फैसिलिटी प्रमुख ग्रोथ मार्केट्स में विश्वस्तरीय रिटेल और आफ्टर-सेल्स सेवाएं देने पर हमारे अटूट फोकस को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि यह नया प्रतिष्ठान नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हमारे ग्राहकों को ब्रांड के वैश्विक मानकों के अनुरूप एक सहज और जीवंत ब्रांड अनुभव प्रदान करेगा।श्री गुरमीत सिंह आनंद, प्रबंध निदेशक, एएमपी मोटर्सप्रा. लि ने कहा यह स्थानांतरण जेएलआर इंडिया के साथ हमारी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मजबूत करता है। नया स्थान हमें अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतर माहौल तैयार करने काअवसर देता है, जो रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी ब्रांड्स के चरित्र को दर्शाता है। हम नई फैसिलिटी में अपने ग्राहकों का स्वागत करने और उन्हें मॉडर्नलग्जरी अनुभव देते रहने के लिए उत्सुक हैं।इस बेहतर रिटेल अनुभव के साथ-साथ, जेएलआर इंडिया अपने ग्राहकों को बेहतर फाइनेंसिंग समाधानों के साथ एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम की सुविधा भी देती आ रही है। यह प्रोग्राम चुनिंदा रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी मॉडलोंपर पात्र ग्राहकों को एक्स-शोरूम कीमत के 55 प्रतिशत तक के न्यूनतम भविष्य मूल्य की गारंटी देता है। शुरुआत से ही अधिक वित्तीय निश्चितता देकर यह प्रोग्राम ग्राहकों को अपना अगला लग्जरी वाहन चुनते समय अतिरिक्त लचीलापन और भरोसा देता है।

Leave a Reply