मुंबई – स्पेशियलिटी केमिकल्स कंपनी लैंक्सेस और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। बीपीसीएल देश की प्रमुख एकीकृत ऊर्जा कंपनियों में शुमार एक महारत्न सार्वजनिक उपक्रम है। इस एमओयू के तहत दोनों कंपनियां भारत में उन्नत इंडस्ट्रियल लुब्रिकेंट टेक्नोलॉजी, स्पेशियलिटी फ्लुइड समाधानों और उनसे जुड़े एप्लिकेशन में लंबी अवधि के सहयोग की संभावनाएं तलाशेंगी। यह एमओयू लैंक्सेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच हुआ है।दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुए एक समारोह में इस सहयोग को औपचारिक रूप दिया गया। एमओयू एक नॉन-एक्सक्लूसिव ढांचा तय करता है, जिसके तहत तकनीकी और व्यावसायिक अवसरों का मूल्यांकन होगा। इसका मकसद इनोवेटिव लुब्रिकेंट समाधान विकसित करना, ओईएम अप्रूवल में मदद करना, स्थानीयकरण बढ़ाना और भारत के अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए लंबी अवधि की वैल्यू तैयार करना है।लैंक्सेस में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस यूनिट लुब्रिकेंट एडिटिव्स के ग्लोबल हेड नीलांजन बनर्जी ने कहा,यह एमओयू लैंक्सेस और बीपीसीएल के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। अपने ग्लोबल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, फॉर्मूलेशन विशेषज्ञता और ओईएम के साथ काम करने की क्षमता को बीपीसीएल की मैन्युफैक्चरिंग ताकत और बाजार में उसकी मौजूदगी से जोड़कर हम ऐसे हाई परफॉर्मेंस लुब्रिकेंट समाधानों के विकास और व्यावसायीकरण में तेजी लाना चाहते हैं, जो भारतीय उद्योग की बदलती जरूरतें पूरी करें।प्रस्तावित ढांचे के तहत लैंक्सेस और बीपीसीएल उन्नत इंडस्ट्रियल लुब्रिकेंट्स, एडिटिव टेक्नोलॉजी और उनसे जुड़े स्पेशियलिटी उत्पादों के विकास, मूल्यांकन, क्वालिफिकेशन और व्यावसायीकरण में साथ काम करने की संभावनाएं देखेंगी। जिन क्षेत्रों में दोनों की दिलचस्पी है, उनमें हाई परफॉर्मेंस बेयरिंग और सर्कुलेटिंग ऑयल, प्रीमियम हाइड्रोलिक फ्लुइड्स, टर्बाइन ऑयल, रेफ्रिजरेशन लुब्रिकेंट्स, रस्ट प्रिवेंटिव (जंगरोधी) ऑयल, स्पेशियलिटी ग्रीस, डेटा सेंटर के लिए इमर्शन कूलिंग फ्लुइड्स, पर्यावरण के लिहाज से स्वीकार्य लुब्रिकेंट्स, इंडस्ट्रियल एडिटिव पैकेज और उभरती टेक्नोलॉजी के लिए लुब्रिकेंट समाधान शामिल हैं।इस सहयोग में एक तरफ लैंक्सेस की वैश्विक लुब्रिकेंट एडिटिव विशेषज्ञता, फॉर्मूलेशन क्षमता और ओईएम के साथ उसके रिश्ते होंगे, तो दूसरी तरफ घरेलू बाजार में बीपीसीएल की मजबूत मौजूदगी, उसका बेस ऑयल पोर्टफोलियो, मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राहकों तक उसकी पहुंच। दोनों कंपनियां उत्पादों के स्थानीयकरण, संयुक्त तकनीकी मूल्यांकन, फील्ड ट्रायल, ओईएम के साथ जुड़ाव, जानकारी के आदान-प्रदान और आगे व्यावसायीकरण की पहल से जुड़े अवसर भी तलाशना चाहती हैं। यह सब लागू मंजूरियों और अंतिम समझौतों के अधीन होगा।इसके अलावा दोनों कंपनियां नेक्स्ट जेनरेशन और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में संभावनाओं का आकलन करेंगी, जैसे बायो-बेस्ड लुब्रिकेंट्स, इलेक्ट्रिक वाहनों के फ्लुइड्स, हाइड्रोजन इकोनॉमी से जुड़े एप्लिकेशन, स्पेशियलिटी रेफ्रिजरेशन फ्लुइड्स, पर्सनल केयर इंग्रीडिएंट्स और तेजी से बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरतों के लिए इमर्शन कूलिंग समाधान।लैंक्सेस की बिजनेस यूनिट लुब्रिकेंट एडिटिव्स में हेड ऑफ सेल्स आईएमईए करम फद्दूल ने कहा,बीपीसीएल के साथ मिलकर हम स्थानीय स्तर पर बने हाई परफॉर्मेंस लुब्रिकेंट समाधानों को भारत में अपने ग्राहकों के और करीब लाने तथा ज्यादा तेजी और भरोसेमंद ढंग से उनकी ग्रोथ में साथ देने के लिए उत्सुक हैं।बीपीसीएल के बिजनेस हेड कन्नन एस ने कहा,लैंक्सेस और बीपीसीएल के ल्यूब्स आरएंडडी के बीच यह सहयोग साझा रिसर्च, इनोवेशन और विकास के जरिए लुब्रिकेंट टेक्नोलॉजी को आगे ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें लुब्रिकेंट एडिटिव्स और फॉर्मूलेशन टेक्नोलॉजी में लैंक्सेस की वैश्विक विशेषज्ञता के साथ बीपीसीएल ल्यूब्स आरएंडडी की एप्लिकेशन से जुड़ी जानकारी, तकनीकी क्षमता और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों की समझ एक साथ आएगी। हम मिलकर ऐसे समाधान तैयार करना चाहते हैं, जो उद्योग की आज की जरूरतों के साथ उभरती तकनीकी चुनौतियों का भी जवाब दें। एक-दूसरे की पूरक यह साझेदारी हम दोनों की क्षमताओं को मजबूत करेगी, टेक्नोलॉजी के विकास में तेजी लाएगी और हमें बदलते औद्योगिक एप्लिकेशन के लिए अलग तरह के, हाई परफॉर्मेंस और भविष्य के लिए तैयार लुब्रिकेंट समाधान देने में सक्षम बनाएगी।”
