नई दिल्ली- राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल मॉडल और आम आदमी पार्टी की काम की राजनीति से प्रभावित होकर न सिर्फ दिल्ली से बल्कि पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता विनोद शर्मा, कांग्रेस निगम पार्षद ओम प्रकाश चौधरी, समाजसेवी राजेश गुलाह और मनीष शर्मा पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं सभी का पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं। सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग  पार्टी में शामिल हो रहे हैं। जंगपुरा विधानसभा से विधायक प्रवीण कुमार और मादीपुर विधानसभा से विधायक गिरीश सोनी ने टोपी और पटका पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी से आज़ादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान भी मौजूद रहे।विनोद शर्मा जंगपुरा विधानसभा से संबंध रखते हैं। वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य रहे हैं। 2014 में मयूर विहार जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव  रह चुके हैं।  शर्मा ने उससे पहले भी कई सालों तक कांग्रेस में रहकर कई अहम पदों का भार उठाया है। उन्होंने अपने जीवन के 35 साल कांग्रेस को दिए हैं। बड़ी ही खुशी की बात है कि उनके साथी राकेश भल्ला, रसीद अहमद, केशव पंडित, सुभाष चौधरी, अनुराग शर्मा, अंकित कुमार, अशोक शर्मा, किशन जारव और पंकज पंडित भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।ओम प्रकाश चौधरी अंबेडकर नगर विधानसभा से पूर्व कांग्रेस पार्षद हैं। 2017 में उन्होंने एमसीडी चुनाव लड़ा, जहां 4751 वोटों के साथ वह खानपुर वॉर्ड के पहले रनरअप रहे। वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य रहे हैं।  अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने खानपुर वॉर्ड के लोगों को बहुत प्रभावित किया है। ओम प्रकाश चौधरी के साथ उनकी धर्मपत्नी ब्रम्हवती चौधरी भी पार्टी में शामिल हो रही हैं