नई दिल्ली-उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश सोमवार को बारा टूटी चौक सदर बाजार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कश्मीर फाइल्स फिल्म पर दिए गए बयान के विरोध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका पूर्व महापौर जय प्रकाश ने बताया कि जिन कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार व दुराचार हुआ उन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में टिप्पणी की जो कि बहुत ही निंदनीय है। एक मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में ऐसा बयान देना बहुत ही दुखद है ये दर्शाता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री कश्मीरी पंडितों के खिलाफ हुए अत्याचार के प्रति क्या भावना रखते हैं। जय प्रकाश बताया कि हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ये बताने आए हैं कि दिल्ली की जनता ने उनको भर भरकर वोट दिए हैं ताकि वो नागरिकों के लिए विकास कार्य कर सकें। उन्हें उन नागरिकों को बताना चाहिए कि सात साल मैं उन्हें उनके लिए क्या किया। उन्होंने बताया कि जिस विधानसभा में सरकार द्वारा नागरिकों के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की जानी चाहिए उस विधान सभा को अरविंद केजरीवाल अपनी राजनीति के लिए प्रयोग करते हैं। जय प्रकाश ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के खिलाफ दिए गए बयान पर बिना शर्त माफी नहीं मांगी तो जल्द ही मुख्यमंत्री आवास पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।