नोएडा – नोएडा थाना दनकौर क्षेत्र के दादूपुर गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की,गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान सुबह मौत हो गई। दनकौर के थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दादूपुर गांव में रहने वाली बबीता 30 की 10 वर्ष पूर्व सुनील से शादी हुई थी और सुनील को नशे की आदत थी।उन्होंने बताया कि सुनील ने बीती रात शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की,गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।उन्होंने बताया कि मृतका के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है
