नई दिल्ली-केंद्र सरकार द्वारा निगम एकीकरण के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के नेता तरह-तरह के बेबुनियादी बयान जारी कर रहे हैं। शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह एवं दक्षिणी दिल्ली के नेता सदन इंद्रजीत सहरावत ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी के उन सभी झूठे आरोपों का करारा जवाब दिया और आप के नेताओं को निगम के मुद्दों पर सार्वजनिक बहस करने की चुनौती दी। इस दौरान प्रदेश मीडिया रिलेशन विभाग के प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर एवं प्रदेश भाजपा सह-मीडिया प्रमुख हरिहर रघुवंशी मौजूद थे। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के पार्षद खुद उनके क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों से कमिशन तक मांगते हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने कूड़ेे के पहाड़ को 15 मीटर कम किया। उसको खत्म करने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। जो कंपनी यह टेंडर लेगी वह आगामी 30 महीनों में 50 लाख मिट्रीक टन कूड़ा खत्म करेगी। अग्रवाल ने कहा कि 25 ट्रोमीनल मशीने अभी चल रही है एवं 10 आने वाली है। 35 ट्रोमिनल मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन 9000 मिट्रीक टन कूड़ेे का निष्करण किया जाएगा। यानि दिसंबर 2024 तक इस कूड़े के पहाड़ को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली में कूड़ा हटाने के लिए 433 ऑटो टीपर, 77 कम्पैक्टर, 21 हुकलोडर, 626 मैन्यूअल रिक्शा एवं 76 ई-रिक्शा इस वक्त सिर्फ पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कूड़ों को हटाने के लिए लगे हुए हैं। यही नहीं 2195 कूड़ेदान लगे हुए हैं जिसमें आप अपने घरों का कूड़ा आराम से डाल सकते हैं। पहले खुले गाडिय़ों में कूड़ेे जाते हैं जो अब बंद कम्पैक्टर में जाते हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि पिछले साल 90 कम्पैक्टर उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा लगाए गए थे जिनकी संख्या मई 2022 तक 160 तक हो जाएगी। लगभग 200 से ज्यादा ढलाव सिर्फ बंद ही नहीं किया गया बल्कि वहां पब्लिक युटिलिटी सेंटर भी बनवाए गए। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम नेता सदन इंद्रजीत सहरावत ने कहा कि झूठ बोलना आम आदमी पार्टी के नेताओं की दिनचर्या है। आज तक हाउस में बैठने वाले आप पार्षद सफाई को लेकर कोई सवाल नहीं उठाया है। आज दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के ओखला 46 एकड़ का क्षेत्र में जो 55 लाख मिट्रीक टन कूड़ों की ढेर है उसकी 15 मीटर हाईट कम कर चुके हैं।
