नई दिल्ली- दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा चलाए गए अभियान में भूमंडलीय तापमान के बढऩे से मच्छरों के प्रजनन के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध होने के कारण जलाशयों, नालों एवं दलदलों के किनारों पर इकठ्ठा हुए गंदे पानी में व्यस्क मच्छरों जिसमे की खासतौर पर क्यूलेक्स मच्छरों के प्रजनन में वृद्धि पाई गई है। उपरोक्त स्थलों पर मच्छरों के प्रजनन में वृद्धि के पीछे मुख्य कारण इन स्थलों की साफ -सफाई की जिम्मेदार एजेंसियों द्वारा इन नालों एवं जलाशयों से हाइसिंथ तैरती सामग्री, डिसिल्टिंग जैसे आवश्यक कार्य अभी तक लंबित है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 से 16 अप्रैल 2022 तक चले विशेष अभियान में नालों, जलाशयों एवं दलदलों के किनारों पर लार्वारोधी कीटनाशक दवा का छिडक़ाव किया गया। 14 एवं 15 अप्रैल 2022 को राजपत्रित अवकाश होने के बावजूद भी मलेरिया विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करके मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहा। दक्षिणी निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के 800 कर्मचारियों ने प्रतिदिन मैनुअल एवं मोटराइज्ड पिठ्ठु पंप की सहायता से नालों के किनारों पर कीटनाशक दवा का छिडक़ाव किया गया। इस लार्वारोधी दवा के छिडक़ाव के विशेष अभियान के लिए 45 मोटराइज्ड पंपों को प्रतिदिन 3 बारए 931 मैनुअल पिठ्ठू पंपों को प्रतिदिन 3 बार इस्तेमाल करते हुए कर्मचारियों द्वारा नालों के किनारों को कवर किया गया। बड़े नालों के किनारों पर कीटनाशक दवा के छिडक़ाव के लिए दिन में दो बार 4 पावर स्प्रे टैंकरों का इस्तेमाल किया गया। निगम के जनस्वास्थ्य विभाग ने जनजागरुकता अभियान का भी आयोजन किया तथा सभी भू-स्वामी एजेंसियों से अनुरोध किया कि अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले नाले एवं जलाशयों की साफ सफाई करने का अनुरोध किया। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने चारों क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विद्या नगर नाले, रघुवीर नगर नाले, इंदिरा पार्क नाले, एनजी कट नाले, सीतापुरी नाले। नजफगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छावला नाले, कांगनहेड़ी नाले, रावता झाड़ोदा नाले, रोशन गार्डन नाले, शाहबाद मोहम्मदपुर नाले, द्वारका सेक्टर 11 एवं 19 के नाले, मच्छी वाले नाले, हरस्वरूप नाले, ग्रेटर कैलाश स्थित बी. ब्लॉक नाले, ए-1 एवं ए-2 सफदरजंग एन्क्लेव नाले, आगरा नहर कॉलोनी नाले, एनटीपीसी नाले, अबुल फजल नाले, जसोला गांव के नाले, तैमूर नगर के नाले एवं अन्ना नगर व प्रगति मैदान नाले पर इस विशेष अभियान के दौरान कीटनाशक दवा का छिकड़ाव किया गया।