नई दिल्ली- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरिता विहार के विभिन्न देवालयों में साफ -सफाई किया। पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश मंत्री एस राहुल ने बताया कि इसके साथ है दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मियों का माल्यापर्ण व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। यह कार्य आजादी के अमृत महोत्सव के सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत किया गया। मण्डल अध्यक्ष पवन पांडे, महामंत्री जनमेजय शर्मा, ओपी पांडे, प्रवक्ता सुचिता चौधरी, सरोज मिश्रा, राहुल कांत, अभय चौधरी आदि मौजूद रहे। मंत्री एस राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत स्वच्छ रहे इस सपने को साकार करने के लिए देवालयों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। मंत्री एस राहुल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता की जो मशाल जलाई है। उसे निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सभी गांव,सभी शहरों तक स्वच्छता की अलख जगानी होगी। हमें स्वच्छता को रोज की दिनचर्या में शामिल करना है। जिससे स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण हो। मंत्री एस राहुल ने लोगो से अपील किया कि घर के सूखे व गीले कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में एकत्र कर निगम का सहयोग करे।
