नई दिल्ली- समाज सेवा से बड़ा कोई काम नहीं है और ऐसा करना से आपको एक अलग सुख की अनुभूति होती है कि आप किसी के काम आ रहे हैं। यह बात पूर्वी दिल्ली में महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बाबरपुर निगम वार्ड में बाबरपुर रोड के निकट स्वर्गीय पंडित रामनारायण वशिष्ठ मार्ग के नामकरण करते हुए कही। अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय पंडित रामनारायण वशिष्ठ का सम्मान इससे पता चलता है कि इस कार्यक्रम काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद है। स्थाई समिति अध्यक्ष बीएस पवार ने कहा कि वर्तमान निगम ने बड़ी संख्या में जनहित में काम ही नहीं किए अपितु उन लोगों का भी सम्मान किया है जिनकी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका रही है उत्तर पूर्व निगम जोन के पूर्व चेयरमैन और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए अनिल वशिष्ट ने कहा कि आज मेरे दादाजी के नाम पर आयोजित नामकरण समारोह जिस तरह आप लोगों ने आकर आशीर्वाद दिया है उसके लिए आप सभी का आभारी हूं । इस मौके पर अन्य प्रमुख लोगों में देवेंद्र शर्मा सुभाष गुप्ता प्रमोद बिधूरी दीपक शर्मा मुकेश गॉड संजीव शर्मा किसान जोगिंदर शर्मा विरेंद्र खंडेलवाल पीके अरोड़ा राजपाल शर्मा कांति त्यागी प्रमुख थे।
