गुरुग्राम – एआई+ स्मार्टफोन ने आज अपने ऑपरेटिंग सिस्टम एनएक्सटी क्वांटम ओएस का नया वर्जन 1.1 पेश किया है। यह अपडेट यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी, सिक्योरिटी और डेटा पर पूरा कंट्रोल देने के उद्देश्य से लाया गया है। नए वर्जन की सबसे बड़ी खासियत डेटा का भारत में ही सुरक्षित रहना है। कंपनी ने एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है जिसके तहत ऐप्स से जुड़ा 100% डेटा ट्रैफिक भारत में मौजूद सर्वर्स के जरिए ही प्रोसेस होगा। यह सिस्टम 1,000 से ज्यादा कनेक्शन्स और 172 अलग-अलग डेस्टिनेशन IP एड्रेस से जुड़े सोर्स रूल्स की ऑटोमेटिक जांच करता है, ताकि नेटवर्क सुरक्षा मजबूत बनी रहे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पूरा डेटा ट्रैफिक और IP पिंग्स भारतीय नेटवर्क के भीतर ही रहते हैं। केवल जरूरी गूगल कोर सर्विसेज के लिए ही डेटा ट्रैफिक कैलिफोर्निया और सिंगापुर तक जाता है, क्योंकि ओएस की सामान्य सेवाओं के लिए यह अनिवार्य है। एनएक्सटी क्वांटम ओएस 1.1 के साथ नया एनएक्सटी प्राइवेसी डैशबोर्ड भी पेश किया गया है। इस डैशबोर्ड पर यूजर्स एक ही जगह देख सकेंगे कि कौन-सा ऐप उनके फोन और निजी डेटा को कैसे एक्सेस कर रहा है। यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से इन परमिशन्स को बदल या बंद भी कर सकेंगे। साथ ही बैकग्राउंड में ऐप्स कब और कौन से फीचर्स एक्सेस कर रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी भी मिलेगी। यदि कोई ऐप जरूरत से ज्यादा परमिशन ले रहा है, तो प्राइवेसी अलर्ट यूजर को तुरंत सूचित करेगा। इस लॉन्च पर एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज और एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ माधव शेठ ने कहा, टेक्नोलॉजी का भविष्य सिर्फ इस बात से तय नहीं होता कि वह क्या कर सकती है, असली बात यह है कि लोग उस पर कितना भरोसा करते हैं। यही सोच एनएक्सटी क्वांटम ओएस की बुनियाद है। यह अपडेट कंपनी के प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 का भी हिस्सा है, जिसके तहत रिव्यूअर्स, क्रिएटर्स और एथिकल हैकर्स डिवाइस को लॉन्च से पहले टेस्ट कर फीडबैक दे सकते हैं।
