गुरुग्राम – सामुदायिक स्वास्थ्य और महिलाओं की वैलनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम ने गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से महिला पुलिस कर्मियों के लिए एक स्पेशल वैलनेस और हेल्थकेयर पहल ‘शी प्रोटेक्ट्स अस, वी प्रोटेक्ट हर’ का आयोजन किया। इसमें 100 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रबीना पी, डीसीपी, मानेसर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।इस पहल का मकसद महिला पुलिस अधिकारियों के अथक समर्पण और सेवाभाव को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक बनाना, मानिसक स्वास्थ्य का ध्यान रखना और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें प्रेरित करना था। इसके तहत् विशेषज्ञों के नेतृत्व में प्रतिभागियों के लिए वैलनेस सत्र, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों तथा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रोग्राम के अंतर्गत, फोर्टिस गुरुग्राम के डॉ राहुल भार्गव, प्रिंसीपल डायरेक्टर एवं चीफ हेमेटोलॉजी, डॉ रमा जोशी, चेयरमैन-गाइनी ओंकोलॉजी एंड रोबोटिक सर्जरी तथा डॉ वेदांत काबरा, प्रिंसीपल डायरेक्टर-सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस गुरुग्राम समेत कई प्रमुख डॉक्टरों ने विशेषज्ञ सत्रों का नेतृत्व किया जिनमें महिलाओं की सेहत, प्रीवेंटिव केयर, कैंसर जागरूकता, लाइफस्टाइल प्रबंधनऔर वैलनेस पर जोर दिया गया। इसके अलावा, इन फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर भी एक सत्र आयोजित किया गया तथा तनाव प्रबंधन और भावनात्मक खुशहाली के विषय पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में कई जरूरी प्रीवेंटिव स्क्रीनिंग्स जैसे पैप स्मीयर, मैमोग्राफी, एसजीपीटी, एसजीओटी, सीबीसी, कलेस्ट्रॉल, तथा क्रिटनाइन जांच आदि को भी शामिल किया गया था ताकि महिला कर्मियों को शीघ्र निदान और स्वास्थ्यरक्षा के लिए सक्रियता बरतने को प्रेरित किया जा सके। इस अवसर पर, प्रबीना पी, डीसीपी, मानेसर ने कहा,महिला पुलिस कर्मी अक्सर अपनी बेहद दबाव वाली पेशेवर जिम्मेदारियों और व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के बीच तालमेल बैठाने का प्रयास करती हैं, और ऐसे में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच तथा मेंटल वैलनेस पर भी ध्यान दें। हम इस महत्वपूर्ण पहल के लिए फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के आभारी हैं जिन्होंने महिला अधिकारियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पहचाना है और उसे ध्यान में रखकर इस पहल का आयोजन किया है।इस पहल के बारे में, यश रावत सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और एसबीयू हेड, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम ने कहा,महिला पुलिस अधिकारी प्रायः समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिना थके हुए अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ती रहती हैं। इस पहल के माध्यम से, हम उनके अमूल्य योगदान को स्वीकार करने के साथ-साथ उन्हें अपनी सेहत और वैल-बींग को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। फोर्टिस गुरुग्राम में, हमारा मानना है कि प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और मेंटल वेलनेस उन लोगों के लिए बेहद जरूरी हैं जो सार्वजनिक सेवा में अपना जीवन समर्पित करते हैं।फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड भारत में अग्रणी एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है। कंपनी के हेल्थकेयर वर्टिकल्स में मुख्यतः अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स तथा डे केयर विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। वर्तमान में, कंपनी देश भर के 12 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में कुल 36 हेल्थकेयर सुविधाओं )जिनमें जेवी और ओ एंड एम शामिल हैं) का संचालन करती है। कंपनी के नेटवर्क में 6,000 से अधिक ऑपरेशनल बेड्स (ओ एंड एम समेत) तथा 400 डायग्नॉस्टिक्स लैब्स शामिल हैं।आईएचएच अग्रणी बहुराष्ट्रीय हेल्थकेयर प्रदाता है जो मरीजों की देखभाल के भविष्य को नया स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत और मरीज-केंद्रित देखभाल की आकांक्षा से संचालित होता है। हम मेडिकल उत्कृष्टता और नवाचार का मेल कराते हुए,अपने भरोसेमंद ब्रैंड्स एसिबाडेम, ग्लेनईगल्स, फोर्टिस, आइलैंड, माउंट एलिज़ाबेथ, पेंटाई, पार्कवे और प्रिंस कोर्ट के माध्यम से लगातार अपने प्रयासों को और मजबूती दे रहे हैं। मलेशिया, सिंगापुर, तुर्किए, भारत और ग्रेटर चीन समेत दुनिया के 10 देशों में, 80 से अधिक अस्पतालों समेत, हमारी 140 हेल्थकेयर सुविधाओं के भीतर और बाहर, 70,000 पेशेवरों की टीम प्रतिदिन वर्ल्ड-क्लास उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए तत्पर रहती है। हम हेल्थकेयर के सभी क्षेत्रों में अपनी विस्तृत सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें प्राइमरी और एंबुलेटरी, क्वाटर्नरी केयर, डायग्नॉस्टिक्स, इमेजिंग, रीहेबिलिटेशन, टेलीहेल्थ और होम केयर शामिल हैं।
