नई दिल्ली – 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है और यह दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मनाया जाता है।इस ऐतिहासिक दिवस की प्रेरणा में म्यूजिक वेरंडाह और ग्रीन वेरंडाह की कम्युनिटी ने राज घाट,नई दिल्ली स्थित ,राष्टीय गांधी म्यूज़ियम में बहुत जोश से मनाया। स्वामी विवेकानंद और गांधी जी की प्रेरणाओं और दृष्टिकोणों को जीवन के लिए मार्गदर्शक बताया गया और उनके मूल्यवान संदेशों को युवाओं के लिए क्रियात्मक माना गया। इस क्रम में चर्चा और गीतों के माध्यम से प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतीकात्मक रूप से युवा शक्ति और जीवन शक्ति के प्रतीक के रूप में दीप प्रज्वलन से किया गया। राष्ट्रीय गांधी म्यूज़ियम के निम्नलिखित प्रतिनिधियों और प्रेरणास्रोतों ने कार्यक्रम की शुरुआत की: श्री ए. अन्नामलाई जी (निर्देशक), श्री उत्तम कुमार सिन्हा (सहायक निदेशक), और श्री संजय सिंगला (समिति सदस्य)। कार्यक्रम के संचालन के दौरान जीवन की कीर्ति प्रस्तुत करने के लिए कला और संगीत के माध्यम से भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रभावशाली रूप से आरती सिंह द्वारा किया गया, और मुख्य गायन प्रस्तुतियां कौशिक डे, अश्विनी कुमार और हिमांशु सिंह और दीपाली ने दीं। सक्षम भूमि के पर्यावरणविद् श्वेता कंचन और मोहित रिलान ने पर्यावरण पर प्रेरणादायक वक्तव्य दिए।राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय के क्यूरेटर श्री अंसार अली ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।अनिला रामपुरिया ने इस अवसर पर कहा कि युवावस्था केवल एक आयु नहीं है, बल्कि यह एक ऊर्जा और दृष्टिकोण है, जो उत्साह, आनंद और जिम्मेदारी के साथ सचेत रूप से जीने का प्रतीक है। म्यूजिक वेरंडाह और ग्रीन वेरंडाह ऐसी पहलें हैं जो स्वामी विवेकानंद के विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए समर्पित हैं।