नई दिल्ली – आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमटेड ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा रद्द होने के बाद री-नीट में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ‘विक्ट्री बैच’ लॉन्च किया है। यह विशेष बैच छात्रों को केवल 99 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं आकाश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह पहल पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। छात्रों के बीच बनी अनिश्चितता, तनाव और मानसिक दबाव को ध्यान में रखते हुए आकाश ने यह बैच शुरू किया है, ताकि विद्यार्थी दोबारा होने वाली परीक्षा तक अपनी तैयारी को मजबूत और व्यवस्थित बनाए रख सकें। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को चैप्टर-वाइज और सिलेबस आधारित टेस्ट, नीट परीक्षा पैटर्न पर आधारित प्रश्न, अधिक वेटेज वाले विषयों पर विशेष फोकस तथा हर टेस्ट के बाद विस्तृत डिस्कशन की सुविधा मिलेगी। क्लासेज 16 मई 2026 से देशभर में आकाश के सभी सेंटरों पर शुरू होंगी। अभिभावक और छात्र इस कोर्स का लाभ लेने के लिए आकाश के 400 से अधिक सेंटरों पर जाकर नामांकन करा सकते हैं।

Leave a Reply