नई दिल्ली – भारत में होम लॉकर श्रेणी की अग्रणी कंपनी गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस ने आज NX Pro Ncryptv होम लॉकर और SEETHRU Third-i मल्टी अपार्टमेंट वीडियो डोर फोन विद फेस रिकॉग्निशन लॉबी यूनिट पेश किया। इन उत्पादों के जरिए कंपनी ने घरों की सुरक्षा और आवासीय परिसरों में प्रवेश, दोनों के लिए चेहरे की पहचान (फेस रिकॉग्निशन) तकनीक की शुरुआत की है।आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं की सुविधा, व्यक्तिगत जरूरतों और सहज अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ये उत्पाद उन्नत पहचान तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इनका उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाना, उपयोग कर्ताओं के अनुभव को बेहतर करना और आवासीय परिसरों में अधिक स्मार्ट एवं एक-दूसरे से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है।यह लॉन्च गोदरेज के उस विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत सुरक्षा को अधिक सुलभ, सहज, सुविधाजनक और बेहतर अनुभव से जोड़ना है। आज की ये आधुनिक तकनीकें ऐसे दौर में आवासीय सुरक्षा की तस्वीर बदल सकती हैं, जहां लोग कम दखल देने वाली लेकिन अधिक प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था चाहते हैं। चाबी और पासवर्ड के बजाय चेहरे की पहचान से प्रवेश की सुविधा देकर गोदरेज सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक आसान बना रहा है।मार्केट लीडर के रूप में गोदरेज नवाचार के जरिए ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर लगातार काम कर रहा है।इस विज़न को साकार करते हुए, Godrej ने अपना ‘Your Face Is Key’ कैंपेन लॉन्च किया है। यह कैंपेन स्मार्टफोन, कार्यस्थलों और हवाई अड्डों पर रोज़मर्रा की ज़िंदगी में चेहरे की पहचान तकनीक के इस्तेमाल और घर की सुरक्षा में इसके उपयोग के बीच एक समानता दर्शाता है। कैंपेन फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह इस तकनीक का इस्तेमाल विभिन्न रोज़मर्रा के स्थानों पर किया जा सकता है, और अंत में NX Pro Ncrypt को प्रदर्शित किया गया है, जो घर में कीमती सामान को सुरक्षित रखने के लिए चेहरे की पहचान तकनीक का उपयोग करता है। NX Pro Ncrypt होम लॉकर की शुरुआती कीमत 47,499 रुपये है। यह देशभर में गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के अधिकृत रिटेल आउटलेट, डीलर पार्टनर और डिजिटल माध्यमों से उपलब्ध है। वहीं, SEETHRU Third-i मल्टी अपार्टमेंट वीडियो डोर फोन देशभर में आवासीय परियोजनाओं को सेवाएं देने वाले अधिकृत चैनल पार्टनर्स और प्रोजेक्ट सेल्स टीमों के माध्यम से उपलब्ध है।
