नई दिल्ली – भारत की सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने आज भारतीय पैरालंपिक समिति के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की घोषणा की है। एसबीआई लाइफ 2026 पैरा स्पोर्ट्स सीजन के लिए भारतीय दल का प्रिंसिपल पार्टनर बन गया है। कंपनी आगामी ग्लासगो राष्ट्रमंडल पैरा खेल 2026 और आइची-नागोया जापान में होने वाले एशियाई पैरा खेल 2026 में जाने वाले भारतीय पैरालंपिक दल के लिए ऑफिशियल लाइफ इंश्योरेंस पार्टनर होगी। एसबीआई लाइफ ने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों के दौरान भारत के पैरा-एथलीट्स के साथ अपने सफल सहयोग को आगे बढ़ाया है। कंपनी ने खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प, उनकी तैयारी और उत्कृष्टता की उन कहानियों को बढ़ावा देना जारी रखा है, जो लोगों को आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित करती हैं।इस साझेदारी के जरिए एसबीआई लाइफ का मकसद भारत के बेहतरीन पैरा-खिलाड़ियों की मेहनत और उनके सफर को पहचान देना और उसे दुनिया के सामने लाना है। इस साझेदारी के बारे में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के चीफ, ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर, रवींद्र शर्मा ने कहा, एसबीआई लाइफ में हमारा मानना है हमारे ब्रांड की फिलॉसफी अपने लिए, अपनों के लिए का मूल आधार है, और यही बात भारतीय पैरालंपिक समिति के साथ हमारे जुड़ाव को इतना विशेष बनाती है।उन्होंने कहा, भारत के पैरा-एथलीट्स इस बात की बेहतरीन उदाहरण हैं कि सही तैयारी, लक्ष्य पर ध्यान और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कैसे आगे बढ़ा जाता है।उन्होंने कहा, 2026 के पैरा स्पोर्ट्स सीजन के लिए भारतीय दल के प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में पीसीआई के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए, हमें इन शानदार खिलाड़ियों के साथ खड़े होने पर गर्व है। खेलों का समर्थन करने के साथ-साथ, यह साझेदारी लोगों में भरोसा जगाने की हमारी बड़ी सोच को भी दर्शाती है। पद्म भूषण, पद्म श्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित तथा भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा, हम 2026 पैरा स्पोर्ट्स सीजन के लिए भारतीय दल के प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में एसबीआई लाइफ के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए बेहद खुश हैं। हम पैरालंपिक आंदोलन पर एसबीआई लाइफ के निरंतर विश्वास के लिए उनके आभारी हैं। इससे पहले भी उन्होंने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों के दौरान हमारा साथ दिया था, जहाँ भारत ने 29 पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। उन्होंने कहा, एसबीआई लाइफ का अटूट विश्वास यह दिखाता है कि हम मिलकर उन्हें भारत के पैरा-एथलीट राष्ट्रमंडल पैरा खेल 2026 और एशियाई पैरा खेल 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में एसबीआई लाइफ सफलता की इस दौड़ में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

Leave a Reply