नई दिल्ली – आरजीसीआईआरसी ने अपना 30वां स्थापना दिवस और वार्षिक दिवस थ्री डिकेड्स ऑफ एथिक्स, एम्पैथी एंड एक्सीलेंस इन कैंसर केयर थीम के साथ मनाया।इस विशेष समारोह में संस्थान के नेतृत्व, डॉक्टरों, कर्मचारियों और आरजीसीआईआरसी समुदाय के अन्य सदस्यों ने भाग लिया और कैंसर केयर में संस्थान की तीन दशक की यात्रा को याद किया। 1996 में स्थापित आरजीसीआईआरसी आज भारत के प्रमुख समर्पित कैंसर केयर संस्थानों में शामिल है, जहां विशेष क्लीनिकल विशेषज्ञता, एडवांस टेक्नोलॉजी, मल्टी डिसिप्लिनरी केयर और रिसर्च को एक साथ जोड़ा गया है। 30वें स्थापना दिवस ने इस यात्रा को याद करने के साथ उन लोगों और टीमों के योगदान को सम्मान देने का अवसर भी दिया, जिन्होंने संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. डी. एस. गंगवार, सीईओ, आरजीसीआईआरसी के स्वागत संबोधन से हुई, जिसके बाद श्री अशोक कुमार अग्रवाल, चेयरमैन, आरजीसीआईआरसी ने सभा को संबोधित किया। संस्थान के नेतृत्व ने पिछले तीन दशकों में आरजीसीआईआरसी के विकास और एथिक्स, एम्पैथी और एक्सीलेंस के मूल्यों के साथ कैंसर केयर के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर डॉ. डी. एस. गंगवार, सीईओ, आरजीसीआईआरसी ने कहा, तीस वर्ष एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह उस भरोसे को दर्शाता है जो मरीजों और उनके परिवारों ने आरजी सीआई आरसी पर किया है। कैंसर का निदान मरीज के जीवन में डर, अनिश्चितता और कई सवाल लेकर आता है। जब कोई मरीज हमारे पास आता है, तो वह सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि उम्मीद, भरोसा और किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में होता है जो उसकी परवाह करे। इसी सोच के साथ हमारा विजन एक ‘हैप्पी हॉस्पिटल’ का है। इसका मतलब ऐसा अस्पताल नहीं है जहां कोई तकलीफ न हो, बल्कि ऐसा अस्पताल है जहां कोई मरीज खुद को अकेला न महसूस करे और कोई केयरगिवर बिना सहयोग के न रहे। क्लीनिकल एक्सीलेंस हमें एक अच्छा अस्पताल बनाती है, लेकिन करुणा और मानवीय जुड़ाव हमें एक महान संस्थान बनाते हैं। एथिक्स, एम्पैथी और एक्सीलेंस हमारी नींव हैं, और होप, हीलिंग और हैप्पीनेस वह अनुभव हैं जो हर मरीज और हर केयरगिवर को महसूस होना चाहिए।उन्होंने आगे कहा, इस उपलब्धि को मनाते हुए हमने अपने कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और योगदान को भी सम्मानित किया। अवॉर्ड्स और प्रशंसा के माध्यम से हमने उनके प्रयासों को सराहा और उन्हें आगे भी एक्सीलेंस के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।इस वर्ष संस्थान ने हाई डिपेंडेंसी यूनिट्स, एक नई डे केयर फैसिलिटी, एक नवीनीकृत पीडियाट्रिक वार्ड और नवीनीकृत ब्लड बैंक भी जोड़ा। इसके साथ ही कम्युनिटी आउटरीच को मजबूत करने के लिए ‘कैंसर अवेयरनेस ऑन व्हील्स’ बस भी शुरू की गई। अपने संस्थापकों के विजन को आगे बढ़ाते हुए आरजीसीआईआरसी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को मुफ्त जांच, इलाज और फॉलो-अप के साथ डिस्चार्ज के समय न्यूट्रिशन सपोर्ट भी उपलब्ध कराता है। इस वर्ष ईडब्ल्यूएस ओपीडी विजिट्स बढ़कर 18,774 हो गईं, जो 83.6 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि ईडब्ल्यूएस एडमिशन्स में 27.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।कार्यक्रम में “थ्री डिकेड्स ऑफ एथिक्स, एम्पैथी एंड एक्सीलेंस इन कैंसर केयर” नाम से एक विशेष सेगमेंट भी आयोजित किया गया, जिसमें आरजीसीआईआरसी की यात्रा और उसके विकास को आकार देने वाले प्रमुख पड़ावों को प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply