फरीदाबाद- आज एमेज़ॉन इंडिया ने भारत में अपने ऑपरेशन नेटवर्क में काम करने वाले लगभग 90,000 डिलीवरी एसोसिएट्स को हैल्थ एवं इंश्योरेंस बेनेफिट्स प्रदान करने की घोषणा की। इन बेनेफिट्स में रूटीन मेडिकल खर्चों के लिए ओपीडी कवरेज, इन-पेशेंट केयर के लिए हॉस्पिटलाईज़ेशन सपोर्ट और अस्थायी या स्थायी विकलांगता होने पर मुआवजा शामिल है, ताकि तत्कालिक मेडिकल जरूरतों और चोट के कारण होने वाले आय के नुकसान का कवरेज उन्हें मिल सके। ये बेनेफिट्स सभी लास्ट-माईल प्रोग्राम्स के एसोसिएट्स के लिए शुरू किए जाएंगे। मेडीक्लेम कवरेज को 1.5 लाख रुपये तक बढ़ाया जाएगा, वहीं 10,000 रुपये तक के ओपीडी खर्च कवर किए जाएंगे। ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट कवरेज को 10 लाख रुपये तक बढ़ाया गया है। एमेज़ॉन इंडिया में डायरेक्टर-ऑपरेशंस, सलीम मेमन ने कहा, हम भारत में अपने ऑपरेशन नेटवर्क, इन्फ्रास्ट्रक्चर और फ्रंटलाईन स्टाफ में लगातार निवेश कर रहे हैं। हमारे लिए हमारे डिलीवरी एसोसिएट्स की सेहत व सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। हम उनके लिए ओपीडी, हॉस्पिटलाईज़ेशन और एक्सीडेंट बेनेफिट्स का कवरेज बढ़ाएंगे ताकि उन्हें ज्यादा विस्तृत सपोर्ट मिल सके। हम पूरे देश में हैल्थ कैंपों का आयोजन भी कर रहे हैं, ताकि उन्हें फ्री चेकअप और प्रिवेंटिव केयर उपलब्ध हो सकें। हमारे ये अभियान हाल ही में देश में अपने ऑपरेशन नेटवर्क में एसोसिएट्स की सेहत व सुरक्षा बढ़ाने के लिए हमारे द्वारा घोषित 2,800 करोड़ रुपये के निवेश का हिस्सा हैं। वैलनेस बेनेफिट्स के अंतर्गत प्रतिवर्ष एसोसिएट्स और उनके परिवार के तीन सदस्यों तक को कवरेज मिलेगा, जिसमें हर साल विभिन्न भाषाओं में डॉक्टर का अनलिमिटेड वर्चुअल परामर्श तथा प्रति परिवार दो निशुल्क इन-पर्सन ओपीडी विज़िट शामिल होंगी। अतिरिक्त सपोर्ट भी दी जाएगी, जिसमें डायग्नोस्टिक, फार्मेसी, डेंटल और आँखों की केयर पर छूट के साथ ऐसे टूल्स शामिल होंगे, जो प्रिवेंटिव हैल्थ और फिटनेस को बढ़ावा देते हैं। एमेज़ॉन ने थर्ड पार्टी इंश्योरर के साथ पूरे देश में हैल्थ कैंपों का आयोजन भी किया है, ताकि एमेज़ॉन के नेटवर्क में काम करने वाले हजारों डिलीवरी एसोसिएट्स को फ्री हैल्थ चेकअप प्रदान किया जा सके। इन मेडिकल कैंपों में उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं, जैसे आँखों की जाँच, दांतों की जाँच, बीएमआई आकलन और डॉक्टर का परामर्श प्राप्त होते हैं। डिलीवरी एसोसिएट इन सेवाओं का लाभ भारत में एमेज़ॉन के लास्ट माईल डिलीवरी स्टेशन में स्थापित किसी भी कैंप में आकर सरकार द्वारा जारी किया गया आईडी कार्ड दिखाकर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply