नई दिल्ली – एलिम्को को बीएमएल मुंजाल अवॉर्ड्स 2026 में स्पेशल मेंशन ज्यूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लर्निंग एंड डेवलपमेंट पहलों के माध्यम से बिजनेस एक्सीलेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।यह पुरस्कार डॉ. मोहन भागवत द्वारा एलिम्को के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री प्रवीण कुमार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।यह सम्मान उत्कृष्टता, नवाचार, सतत् अधिगम एवं संगठनात्मक विकास के प्रति एलिम्को की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि एलिम्को परिवार के सभी सदस्यों की मेहनत, समर्पण एवं टीम भावना का परिणाम है, जो दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
