सरकार ने दिल्लीवालों को बड़ी राहत देते हुए मुफ्त राशन योजना को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में फ्री राशन देने की अवधि खत्म हो गई है। इसे अब छह महीने के लिए और आगे बढ़ाया जा रहा है। दिल्ली में अब लोगों को एक दिसंबर 2021 से 31 मई 2022 तक फ्री में राशन दिया जाएगा। दिल्ली में लोगों को कोरोना काल से फ्री में राशन दे रहे हैं। राशन कार्ड से लोगों को फ्री में राशन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना महामारी का दौर अभी भी जारी है। कोरोना से हर व्यक्ति प्रभावित हुआ है और इसके चलते बहुत से लोग बेरोजगार हो गए हैं। साथ ही, लोगों की आदमनी भी काफी कम हो गई है और लोग अभी इससे उबर नहीं पाए हैं। वहीं दूसरी तरफ, दिनों-दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से दिए जा रहे राशन को 30 नवंबर से आगे नहीं बढ़ाने का ऐलान किया है। ऐसे में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मुफ्त राशन की पहल को छह माह आगे बढ़ा दिया है। केजरीवाल सरकार की मुफ्त राशन पहल का लाभ 72.77 लाख लोगों को मिलेगा। इस अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित किया। ्र केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की कैबिनेट ने एक और अहम निर्णय लिया है। जब से दिल्ली में कोरोना काल शुरू हुआ है, तब से हम दिल्ली में लोगों को फ्री में राशन दे रहे हैं। जो लोग राशन कार्ड से अपना राशन लेने आते हैं, उनको फ्री में राशन दिया जाता है। फ्री में राशन देने की अवधि खत्म हो गई, तो इसे छह महीने के लिए और आगे बढ़ाया जा रहा है। अब दिल्ली में 31 मई तक लोगों को फ्री राशन देने की सुविधा बढ़ा दी गई और दिल्ली में लोगों को 31 मई तक अब फ्री में राशन दिया जाएगा।