नई दिल्ली – राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च के क्षेत्र में भारत के प्रमुख संस्थानों में से एक, ने सफलतापूर्वक फिनकॉन 2026 का आयोजन किया। इस सम्मेलन में हेल्थकेयर फाइनेंस, ऑपरेशंस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑडिट, सप्लाई चेन, लीगल और कंप्लायंस से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।रोजमर्रा के संचालन से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधानों पर चर्चा के उद्देश्य से आयोजित इस दिनभर के सम्मेलन में सीईओ, सीएफओ, सीआईओ, सीपीओ और ऑडिट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट तथा लीगल विभागों से जुड़े प्रोफेशनल्स एक मंच पर आए। कार्यक्रम में प्रभावी, नियमों के अनुरूप और लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में इन सभी विभागों की एक-दूसरे से जुड़ी भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।श्री राजेश ठक्कर, सीएफओ, आरजीसीआईआरसी, के नेतृत्व में सुश्री माधवी आर्या, डीजीएम फाइनेंस सुश्री सृष्टि बाली, हेड इंटरनल ऑडिट; और सुश्री मीता घोष, डीजीएम बिलिंग, आरजीसीआईआरसी के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में देशभर के अस्पतालों और हेल्थकेयर संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीखने, अनुभव साझा करने और प्रोफेशनल संबंधों को मजबूत करने का अवसर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री माधवी आर्या के स्वागत संबोधन से हुई, जिसके बाद श्री अमरीश सूद, चेयरमैन एफएसी, आरजीसीआईआरसी ने सम्मेलन के उद्देश्य और प्रारूप की जानकारी दी।श्री सूद ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में आरजीसीआईआरसी के मूल्यों एथिक्स, एम्पैथी और एक्सीलेंस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फाइनेंस और टेक्नोलॉजी का उपयोग मरीजों की संतुष्टि और उपचार के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए। उन्होंने मेडिकल उपकरणों के लिए संसाधनों के सही आवंटन और स्वास्थ्य सेवाओं को किफायती बनाने की अहमियत पर भी बात की।इसके बाद डॉ. डी. एस. गंगवार, सीईओ, आरजीसीआईआरसी ने संस्थान और व्यापक हेल्थकेयर इकोसिस्टम का परिचय दिया। उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि मजबूत संस्थागत व्यवस्थाएं किस तरह बेहतर क्लीनिकल केयर में सहायक होती हैं।इस अवसर पर डॉ. डी. एस. गंगवार, सीईओ, आरजीसीआईआरसी ने कहा, “हेल्थकेयर संस्थानों का संचालन काफी जटिल होता है, जहां क्लीनिकल एक्सीलेंस के साथ पर्दे के पीछे काम करने वाली व्यवस्थाओं का मजबूत होना भी उतना ही जरूरी है। फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, प्रोक्योरमेंट, लीगल कंप्लायंस, ऑडिट और सप्लाई चेन अलग-अलग विभागों के रूप में काम कर सकते हैं, लेकिन उनके सभी निर्णयों के केंद्र में आखिरकार मरीज ही होता है। स्वास्थ्य सेवाओं में टेक्नोलॉजी का बढ़ता उपयोग, नियामक आवश्यकताएं और संसाधनों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए इन विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। फिनकॉन 2026 इन सभी दृष्टिकोणों को एक मंच पर लाने और सुरक्षित, प्रभावी व लंबे समय तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाली संस्थागत व्यवस्थाओं को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।डॉ. विनीत तलवार, मेडिकल डायरेक्टर, आरजीसीआईआरसी ने कहा कि फाइनेंस विभाग को क्लीनिकल जरूरतों को समझना चाहिए और डॉक्टरों को भी बजट एवं कैपिटल एक्सपेंडिचर के आवंटन से जुड़े वित्तीय पहलुओं की समझ होनी चाहिए। फाइनेंस, आईटी और ऑपरेशंस विभागों को मरीजों की बेहतर देखभाल के साझा उद्देश्य के साथ मिलकर काम करना चाहिए।फिनकॉन 2026 का पहला पैनल डिस्कशन ऑपरेशंस एंड फाइनेंस: वर्किंग हैंड इन हैंड विषय पर आयोजित किया गया, जिसका संचालन डॉ. कौसर शाह, ग्रुप सीईओ, शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल ने किया। पैनल में श्री राहुल खंडेलवाल, चीफ पीपल ऑफिसर, आरजीसीआईआरसी; श्री आशीष मोहंती, डिप्टी सीआईओ, आरजीसीआईआरसी; श्री राहुल शर्मा, रीजनल फाइनेंस हेड, नारायणा हेल्थ; डॉ. अनुभा धवन, हेड ऑपरेशंस, आरजीसीआईआरसी; और सुश्री मीता घोष, डीजीएम बिलिंग, आरजीसीआईआरसी शामिल रहे।चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि ऑपरेशंस और फाइनेंस विभागों को अलग-अलग काम करने के बजाय एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में काम करना चाहिए, क्योंकि अस्पताल के रोजमर्रा के संचालन से जुड़े निर्णय उसकी वित्तीय स्थिति पर सीधा प्रभाव डालते हैं। पैनल में मरीजों के आवागमन और बेड के उपयोग, मैनपावर प्लानिंग और प्रोडक्टिविटी, बिलिंग की सटीकता, राजस्व के नुकसान को रोकने, बीमा कंपनियों और टीपीए से समय पर भुगतान प्राप्त करने तथा दोनों विभागों को विश्वसनीय डेटा उपलब्ध कराने में टेक्नोलॉजी की भूमिका पर चर्चा हुई। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य मरीजों को प्रभावी और उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल उपलब्ध कराना है।फाइनेंस विषय पर आयोजित दूसरे पैनल डिस्कशन का संचालन श्री देव त्रिपाठी, ग्रुप सीएफओ, इंटीग्रिस मेडटेक ने किया। पैनल में श्री सूर्यकांत महापात्रा, जॉइंट कंट्रोलर फाइनेंस, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई; सुश्री सृष्टि बाली, हेड इंटरनल ऑडिट, आरजीसीआईआरसी; डॉ. विशाल अरोड़ा, चीफ बिजनेस ऑफिसर, आर्टेमिस हॉस्पिटल सुश्री देवांशी, डायरेक्टर फाइनेंस, संत परमानंद ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स; सुश्री लतेश, मैनेजिंग डायरेक्टर, आर्वांटिस हेल्थ और श्री अनूप रावत, सीनियर मैनेजर फाइनेंस, आरजीसीआईआरसी शामिल रहे।चर्चा में अस्पताल के प्रमुख वित्तीय कार्यों, जैसे बजटिंग और एमआईएस, ट्रेजरी मैनेजमेंट, कॉस्टिंग, इंटरनल कंट्रोल्स और ऑडिट पर फोकस किया गया। पैनल ने इस बात पर चर्चा की कि समय पर उपलब्ध मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन बेहतर निर्णय लेने में कैसे मदद करती है, सटीक कॉस्टिंग से सेवाओं की कीमत तय करने और संसाधनों के आवंटन में कैसे सहायता मिलती है, तथा मजबूत इंटरनल कंट्रोल्स और ऑडिट किस तरह राजस्व की सुरक्षा और गवर्नेंस को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में डॉ. दीवान, सीईओ एवं एमडी, आरजीसीआईआरसी, नीति बाग ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने एक नया अस्पताल शुरू करने से पहले आवश्यक तैयारियों, प्रयासों और महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण सीए चरणजोत सिंह नंदा, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के पूर्व प्रेसिडेंट, का संबोधन रहा। उन्होंने तेजी से बढ़ते हेल्थकेयर सेक्टर और सरकारी सहयोग एवं स्वास्थ्य बीमा की बढ़ती पहुंच के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते खर्च के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर और फाइनेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं के स्वरूप को प्रभावित करेगा, लेकिन मानवीय बुद्धिमत्ता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण बनी रहेगी।श्री राजेश ठक्कर, सीएफओ, आरजीसीआईआरसी ने कहा, “आज हेल्थकेयर फाइनेंस की भूमिका केवल बजट बनाने और खर्च नियंत्रित करने तक सीमित नहीं है। हर बड़ा वित्तीय निर्णय टेक्नोलॉजी, प्रोक्योरमेंट, कंप्लायंस, ऑपरेशंस और अंततः मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता और निरंतरता को प्रभावित करता है। चुनौती यह है कि संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करते हुए संस्थानों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार अपनी क्षमताओं में निवेश करने में सक्षम बनाया जाए। फिनकॉन की परिकल्पना एक ऐसे मंच के रूप में की गई है, जहां अलग-अलग विभागों के प्रोफेशनल्स साझा चुनौतियों पर खुलकर चर्चा कर सकें, एक-दूसरे से सीख सकें और वित्तीय निर्णयों को पूरे संस्थान के व्यापक दृष्टिकोण से देख सकें।दोपहर के सत्रों की शुरुआत “लीगल, टैक्सेशन एंड कंप्लायंस” विषय पर पैनल डिस्कशन से हुई, जिसका संचालन श्री राजेश ठक्कर, सीएफओ, आरजीसीआईआरसी ने किया। पैनल में सुश्री मानसी बजाज, हेड लीगल, एम. बी. एसोसिएट्स; सुश्री प्राची सिंह, वाइस प्रेसिडेंट, मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स; सुश्री आकांक्षा रोहतगी, हेड लीगल एंड कंप्लायंस, सीके बिरला हॉस्पिटल; सुश्री रेणु, हेड क्वालिटी, आरजीसीआईआरसी; सुश्री माधवी आर्या, डीजीएम फाइनेंस, आरजीसीआईआरसी; और श्री दीपक राठौर, हेड साइबर सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी, आरजीसी आईआरसी शामिल रहे।पैनल में अस्पतालों की बढ़ती नियामक जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। इनमें जीएसटी और डायरेक्ट टैक्स कंप्लायंस, चैरिटेबल संस्थानों के लिए टैक्स छूट से जुड़ी आवश्यकताएं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के मुफ्त इलाज से संबंधित जिम्मेदारियां, जरूरी लाइसेंस और उनके रिन्यूअल, मेडिको-लीगल मामले, उपभोक्ताओं की शिकायतें, नए लेबर कोड्स तथा एनएबीएच, एईआरबी और नारकोटिक्स से जुड़े नियमों का पालन शामिल रहा।चौथा पैनल डिस्कशन “इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर आयोजित किया गया, जिसका संचालन डॉ. पंकज गुप्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, टॉरस ग्लोकल कंसल्टिंग ने किया। पैनल में डॉ. सुशील मेहर, सीआईओ, एम्स; सुश्री शालू अरोड़ा, सीएफओ, सिरका पेंट्स; श्री बिनोद एम. एस., ग्रुप सीआईओ, सीके बिरला हॉस्पिटल; श्री जे. पी. द्विवेदी, सीआईओ, आरजीसीआईआरसी; और श्री अंकुर टंडन, सीएफओ एवं वाइस प्रेसिडेंट सप्लाई चेन, नवितासिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टीडीके ग्रुप की कंपनी) शामिल रहे।सत्र में अस्पतालों के लिए सही सॉफ्टवेयर के चयन और संचालन से जुड़ी चुनौतियों, ईआरपी और हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स के इंटीग्रेशन तथा कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए ऑटोमेशन और एआई के उपयोग पर चर्चा की गई। इसके साथ ही डेटा सिक्योरिटी, सर्टिफिकेशंस और डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) एक्ट के तहत अस्पतालों की जिम्मेदारियों पर भी बात हुई, जिनमें मरीजों की सहमति, डेटा से जुड़े अधिकार और डेटा ब्रीच की रिपोर्टिंग शामिल हैं।सम्मेलन का अंतिम पैनल डिस्कशन सप्लाई चेन मैनेजमेंट विषय पर आयोजित किया गया, जिसका संचालन श्री एस. मधुकिरण, ग्रुप सीएफओ, एशियन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने किया। पैनल में श्री मनोज प्रभु, चीफ ऑफ फार्मेसी, आरजीसीआईआरसी; सुश्री आशा पंत, हेड एससीएम, नारायणा हेल्थ; सुश्री आभा पांडे, फाइनेंस कंट्रोलर, ग्रुपो बिम्बो; श्री मुकेश गोडियाल, एजीएम मटेरियल, आरजीसीआईआरसी; श्री विकास गोयल, प्रोक्योरमेंट हेड, फोर्टिस हेल्थकेयर; और सुश्री सान्या कपूर, बिजनेस हेड, वेबटेल शामिल रहे।चर्चा में खरीद की मात्रा और दरों से जुड़ी चुनौतियों, मैनेजमेंट, डॉक्टरों और मरीजों के बीच लागत संबंधी जरूरतों का संतुलन बनाने, जस्ट-इन-टाइम डिलीवरी, डार्क स्टोर्स, ऑटोमेशन तथा नारकोटिक्स और अन्य नियंत्रित वस्तुओं से जुड़े नियमों के पालन पर बात हुई। सत्र ने अस्पतालों में सेवाओं की निरंतरता, कार्यक्षमता और गुणवत्ता बनाए रखने में सप्लाई चेन की बढ़ती रणनीतिक भूमिका को सामने रखा।फिनकॉन 2026 में विभिन्न प्रतिष्ठित हेल्थकेयर संस्थानों के वक्ताओं और पैनलिस्ट्स ने भाग लिया। इनमें डॉ. कौसर शाह, शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल; श्री राहुल शर्मा, रीजनल फाइनेंस हेड, नारायणा हेल्थकेयर; श्री देव त्रिपाठी, ग्रुप सीएफओ, इंटीग्रिस मेडटेक; श्री सूर्यकांत महापात्रा, जॉइंट कंट्रोलर फाइनेंस, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई; डॉ. विशाल अरोड़ा, चीफ बिजनेस ऑफिसर, आर्टेमिस हेल्थकेयर; सुश्री लतेश, एमडी, आर्वांटिस हेल्थ; सुश्री देवांशी, डायरेक्टर फाइनेंस, परमानंद ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स; सुश्री मानसी बजाज, हेड लीगल, एम. बी. एसोसिएट्स; सुश्री प्राची सिंह, वाइस प्रेसिडेंट कंपनी सेक्रेटरी एंड लीगल, मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स; सुश्री आकांक्षा रोहतगी, हेड – लीगल एंड कंप्लायंस, सीके बिरला हॉस्पिटल्स; डॉ. पंकज गुप्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, टॉरस ग्लोकल कंसल्टिंग; डॉ. सुशील मेहर, सीआईओ, एम्स; श्री बिनोद एम. एस., ग्रुप सीआईओ, सीके बिरला हॉस्पिटल; श्री एस. मधुकिरण, ग्रुप सीएफओ, एशियन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स; सुश्री आशा पंत, हेड सप्लाई चेन, नारायणा हेल्थकेयर; और श्री विकास गोयल, प्रोक्योरमेंट हेड, फोर्टिस हेल्थकेयर शामिल रहे।हेल्थकेयर के अलावा अन्य उद्योगों से जुड़े विशेषज्ञों ने भी सम्मेलन में भाग लिया। इनमें सुश्री शालू अरोड़ा, सीएफओ, सिरका पेंट्स; श्री अंकुर टंडन, सीएफओ एवं वाइस प्रेसिडेंट, नवितासिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड; सुश्री आभा पांडे, फाइनेंस कंट्रोलर, ग्रुपो बिम्बो; और सुश्री आशी जैन, वेबटेल शामिल रहे। इन विशेषज्ञों ने आरजीसीआईआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एआई, आईटी और सप्लाई चेन मैनेजमेंट से जुड़े अपने अनुभव और महत्वपूर्ण विचार साझा किए।फिनकॉन 2026 के माध्यम से आरजीसीआईआरसी ने इस बात पर जोर दिया कि हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन को अलग-अलग विभागों के समूह के बजाय एक समन्वित व्यवस्था के रूप में देखा जाना चाहिए। फाइनेंस, ऑपरेशंस, टेक्नोलॉजी, प्रोक्योरमेंट, लीगल, ऑडिट और सप्लाई चेन से जुड़े प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाकर सम्मेलन ने विभिन्न विभागों के बीच संवाद और जानकारी साझा करने को प्रोत्साहित किया। ऐसी व्यवस्थाएं हेल्थकेयर संस्थानों को मजबूत, जिम्मेदार और मरीज-केंद्रित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।अपने मूल्यों एथिक्स, एम्पैथी और एक्सीलेंस के साथ आरजीसीआईआरसी न केवल अपनी क्लीनिकल क्षमताओं को मजबूत करने, बल्कि लंबे समय तक बेहतर कैंसर केयर उपलब्ध कराने में सहायक वित्तीय, तकनीकी, गवर्नेंस और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं को भी निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।1996 में स्थापित, आरजीसीआईआरसी राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर एशिया के प्रमुख कैंसर देखभाल केंद्रों में से एक है, जो अत्याधुनिक तकनीक और सुपर-स्पेशलिस्ट विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। लगभग 2 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैले इस संस्थान में रोहिणी केंद्र पर 500 से अधिक बेड की क्षमता है, साथ ही नीति बाग में भी एक अतिरिक्त सुविधा केंद्र है। आरजीसीआईआरसी एशिया के सबसे बड़े टर्शियरी केयर केंद्रों में से एक है। अब तक 3.5 लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है। संस्थान में रोबोटिक सर्जरी, साइबर-नाइफ, टोमोथेरेपी, ट्रू बीम इमेज-गाइडेड रेडिएशन थेरेपी, इंट्रा-ऑपरेटिव ब्रैकीथेरेपी और पीईटी-एमआरआई फ्यूजन जैसी उन्नत तकनीकें उपलब्ध हैं। 14 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 5 डे-केयर ऑपरेशन थिएटर इसकी उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।कैंसर देखभाल में उत्कृष्टता के लिए आरजीसीआईआरसी को कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। संस्थान को 5वें हेल्थकेयर हीरोज अवॉर्ड्स में ‘आउटस्टैंडिंग ऑन्कोलॉजी ट्रीटमेंट सेंटर अवॉर्ड’ और 15वें एमटी इंडिया हेल्थकेयर अवॉर्ड्स में ‘सिंगल स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त, न्यूज़वीक इंटरनेशनल द्वारा एशिया पैसिफिक के सर्वश्रेष्ठ विशेष अस्पतालों (2024 और 2025) तथा विश्व के सर्वश्रेष्ठ विशेष अस्पतालों (2025) की सूची में भी संस्थान को स्थान मिला है, जो इसे वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी ऑन्कोलॉजी केंद्र के रूप में स्थापित करता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की ऑल-इंडिया क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल रैंकिंग 2025 में आरजीसीआईआरसी को उत्तर भारत में नंबर 1 सिंगल स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रूप में भी स्थान मिला है।
