फरीदाबाद- एमेज़ॉन इंडिया ने आज देश में एमेज़ॉन नाउ के ऑपरेशंस को सपोर्ट करने के लिए लगभग 1,000 इलेक्ट्रिक ट्रक तैनात करने की घोषणा की। ये ट्रक वी.ई कमर्शियल वैहिकल्स के बिज़नेस डिवीज़न, आयशर ट्रक्स एंड बसेज़ के सहयोग से बनाए जाएंगे। यह ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी समर्पित इलेक्ट्रिक फ्लीट्स में से एक होगी, जो ज्यादा सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क स्थापित करने के एमेज़ॉन के प्रयासों को मजबूत बनाएगी। इस सहयोग के अंतर्गत, वी.ई.सी.वी ने आयशर प्रो-एक्स स्मॉल ट्रक का विकास किया है। यह एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक ट्रक है, जो हाई-फ्रीक्वेंसी, इंट्रा-सिटी ऑपरेशंस के लिए बनाया गया है। ये ट्रक शहर के बाहर मौजूद एमेज़ॉन के फुलफिलमेंट हब से ग्राहकों के करीब स्थित एमेज़ॉन नाउ माईक्रो फुलफिलमेंट सेंटर्स के बीच ट्रांसपोर्टेशन संभव बनाएंगे।अभिनव सिंह, वी.पी ऑपरेशंस, एमेज़ॉन इंडिया एवं ऑस्ट्रेलिया ने कहा हमने हमेशा से अपने ऑपरेशंस को ज्यादा सस्टेनेबल बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसलिए हम लगातार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ा रहे हैं और भारत में 12,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वैहिकल तैनात कर चुके हैं। हम विभिन्न ओ.ई.एम पार्टनर्स की मदद से अपनी जरूरतों के लिए अनुकूलित समाधानों का निर्माण कर रहे हैं। हम जैसे-जैसे विकास कर रहे हैं अपने ऑपरेशंस में इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन का भी विस्तार करते जा रहे हैं। 1,000 पर्पज़-बिल्ट वॉल्वो आयशर इलेक्ट्रिक ट्रकों की योजनाबद्ध तैनाती इसी दिशा में हमारा अगला कदम है।
एस.एस. गिल, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, वी.ई.सी.वी ने कहा आयशर प्रो एक्स इलेक्ट्रिक ट्रकों की तैनाती सस्टेनेबल मोबिलिटी की हमारी प्रतिबद्धता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पार्टनरशिप और ज्यादा मायने इसलिए रखती है क्योंकि आयशर के इलेक्ट्रिक स्मॉल ट्रक एमेज़ॉन के सहयोग से बनाए गए हैं। इनके विकास में एमेज़ॉन के क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स ऑपरेशंस की विशेष जरूरतों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस पार्टनरशिप के माध्यम से हम न केवल इलेक्ट्रिक वैहिकल डिलीवर कर रहे हैं, बल्कि प्रभावशाली, भरोसेमंद और स्केलेबल लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस का भी विकास कर रहे हैं।एमेज़ॉन द्वारा इस तरह के 50 ट्रकों का इस्तेमाल पहले से ही किया जा रहा है और साल 2028 के अंत तक 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक ट्रक तैनात किए जाने की योजना है। ये ट्रक प्रतिदिन 100 किलोमीटर से 180 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं और एमेज़ॉन की सुविधाओं के बीच कई ट्रिप्स पूरी करते हैं। इनका चार्जिंग टाईम लगभग 50 मिनट है। इन ट्रकों को दिल्ली-एनसीआर, बैंगलुरु और मुंबई के मुख्य शहरों में तैनात किया जाएगा, ताकि इन शहरों में एमेज़ॉन नाउ को तेजी से विस्तार करने में मदद मिले। एमेज़ॉन नाउ ग्रोसरी से लेकर पर्सनल केयर और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ से लेकर फेस्टिव सप्लाई तक, दैनिक उपयोगिता की हजारों वस्तुओं की डिलीवरी मिनटों में कर देता है।

Leave a Reply