दक्षिणी निगम के भीकाजी कामा फ्लाईओवर पर वॉल पेंटिंग का अनावरण किया
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने नजफगढ़ क्षेत्र के महिपालपुर बाईपास रोड पर स्थित एक सार्वजनिक दीवार पर भित्ति चित्र उकेरने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए दक्षिणी निगम के नेता सदन इंद्रजीत सहरावत ने कहा कि यह प्रतियोगिता दिसंबर माह के पहले सप्ताह में आयोजित की गई थी। शनिवार को वसंतकुंजज स्थित वाटिका पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को प्रथम स्थान वालो को 11000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 9000 रूपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7000 रूपए पुरस्कार स्वरूप दिए गए। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए महिपालपुर बाईपास रोड पर स्थित एक 600 मीटर लंबी सार्वजनिक दीवार को चुना गया। इस दीवार पर प्रतियोगियों ने 8 फीट की दीवार पर अपने-अपने भित्ति चित्र उकेरे हैं। प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया और उनके द्वारा 215 चित्र उकेरे गए जिन्हें 10,320 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया गया है।  इंद्रजीत सहरावत ने कहा कि इन चित्रों को बनाने के पीछे दक्षिणी निगम का उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण,भूमंडलीय ताप का बढऩा, कोरोना योद्धाओं का सम्मान, स्वच्छता के लिए जागरूक करना एवं अन्य सामाजिक मुद्दों के लिए जागरूक करना है।