नई दिल्ली- प्रति वर्ष 8 मार्च को आयोजित किए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजनों कीश्रृंखला के रूप में डीएमआरसी द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया है, जिसमें शहरी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था, वेदिका फाउंडेशन के सहयोग से दिल्ली मेट्रो द्वारा द्वारका सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं का शहर दिल्ली-एनसीआर विषय पर एक भित्ति चित्र तैयार कराया है।डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार तथा दिल्ली मेट्रो की प्रथम महिला डॉ. शालिनी सिंह ने भारत के विभिन्न हिस्सों से आई महिला कलाकारों द्वारा बनाए गए इस भित्ति चित्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वे सभी महिला कलाकार भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने स्टेशन की इस दीवार पर ये म्यूरल तैयार किया है। यह म्यूरल,भित्ति चित्र इस बात का परिचायक है कि दिल्ली-एनसीआर किस प्रकार महिलाओं का महानगरप्रतीत होता है, जहां महिलाएं स्वतंत्र और निडर होकर शहर में घूम सकती हैं। दिल्ली की विभिन्न आयु वर्गों की मस्त-मौला महिलाएं दिल्ली के सार्वजनिक जीवन में अपनी पैठ बना रही हैं।