उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर निगम प्राथमिक विद्यालय की भूमि को बेचने के संबंध में लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी बिना तथ्यों की जानकारी हासिल किए दूसरो पर झूठे आरोप लगाने की राजनीति करती है। आम आदमी पार्टी जिस निगम प्राथमिक विद्यालय की भूमि को बेचने के आरोप उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर लगा रखी है वे पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन हैं। उन्होंने बताया कि शालीमार बाग स्थित निगम प्राथमिक विद्यालय की खाली भूमि का लैंड यूज चार वर्ष पूर्व ही बदल दिया गया था, ताकि वहां नागरिकों के लिए पार्किंग व्यवस्था विकसित की जा सके।