Skip to content
  • Wed. Aug 26th, 2026
News
Perfect news
  • होम
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनैतिक
  • मासिक पत्रिका
  • संपर्क करें
Breaking

2 नए संदिग्ध मरीज मिले, अस्पताल में 30 भर्ती

ByVivekanand Bayjodia

Dec 12, 2021
2 नए संदिग्ध मरीज मिले, अस्पताल में 30 भर्ती
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे ओमीक्रॉन के संदिग्ध मरीजों के बीच गुरुवार को पहली बार 4 कोरोना नेगेटिव ओमीक्रॉन संदिग्ध मरीजों को लोकनायक अस्पताल से छुट्टी दी गई। इन सभी मरीजों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा था और पिछले कुछ दिनों से यह पूरी तरह फिट मिले। साथ ही इन सभी मरीजों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी नेगेटिव पाई गई है। वहीं, गुरुवार को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से 2 और कोरोना पॉजिटिव ओमीक्रॉन संदिग्ध मरीजों को लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को 4 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इन सभी मरीजों को ओमीक्रॉन के संदिग्ध मरीज के तौर पर भर्ती किया गया था। इनकी रिपोर्ट शुरू से कोरोना नेगेटिव थी और यह सभी ठीक पाए गए। उन्होंने कहा कि गुरुवार को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से 2 और कोरोना पॉजिटिव ओमीक्रॉन संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में फिलहाल 30 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। वहीं, अन्य डॉक्टरों ने बताया कि अभी तक आए मामलों को देखते हुए कहा जा सकता कि ओमीक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं, लेकिन इससे मौत का आंकड़ा नहीं बढ़ सकता। मगर लोगों को सख्ती के साथ कोविड नियमों का पालन करना होगा। अभी तक जिन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई है उन्हें तुरंत वैक्सीन लगवानी चाहिए। वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोगों को यह ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सकता।

्रनिगम में आने के बाद सभी घोटालों की जांच कराएगी आप : पांडेय
-दोषियों को पहुंचाया जाएगा जेल की सलाखों के पीछे
नई दिल्ली। भाजपा शासित एमसीडी संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के 132 प्लॉट्स को औने-पौने दामों में बेचने की तैयारी में है। इन 132 प्लॉट्स में से 94 प्लॉट्स अस्पताल, शौचालय, पार्क, फूड जोन्स, नाइट शेल्टर आदि जैसे सामुदायिक सुविधाओं के लिए आवंटित थे। यह कहना है आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडेय का। गुरुवार को पांडेय ने कहा कि जमीन के जिस टुकड़े से इनके राजस्व की आमदनी हो सकती थी उसको यह लोग बेचने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमसीडी के आगामी चुनाव में सूपड़ा साफ होने के डर से भाजपा सबकुछ बेचकर अपनी तिजोरी भरने में लगी है। मेरी भाजपा से गुजारिश है कि जाते-जाते ईमानदारी का एक छोटा सा काम कर दीजिए। बस इतना बता दीजिए कि किसकी जेब में कितना पैसा गया है। पांडेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी निगम में आने के बाद भाजपा के सभी घोटालों की जांच कराकर सभी दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। इस दौरान नॉर्थ एमसीडी के एलओपी विकास गोयल ने दिलीप पांडेय की बात से सहमति जताई और कहा कि भाजपा ने स्कूल और अस्पताल की जमीने तक नहीं छोड़ी। सब कुछ प्राइवेट माफिया को बेचकर सिर्फ और सिर्फ कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि आज हम भाजपा शासित एमसीडी द्वारा जनता की जेब पर एक और अत्याचार को आपके सामने रखेंगे। नॉर्थ एमसीडी में भारतीय जनता पार्टी शासित एमसीडी ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में कुल 132 प्लॉट्स को औने-पौने दामों पर बेचने की तैयारी कर रखी है। औने-पौने दाम का मतलब सर्कल रेट पर बेचने जा रहे हैं। आप सभी जानते हैं कि पूरी दिल्ली में आपको सर्कल रेट पर ज़मीन नहीं मिलने वाली है।

दिल्ली में दो दिवसीय लोक अदालत का आयोजन
नई दिल्ली। बिजली चोरी मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। बीआरपीएल उपभोक्ताओं के लिए 11 दिसंबर को और बीवाईपीएल उपभोक्ताओं के लिए 11 व 12 दिसंबर को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। बीआरपीएल उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन और बीवाईपीएल उपभोक्ताओं के लिए हाइब्रिड लोक अदालत का आयोजन होगा। बिजली की सीधी चोरी हो या मीटर से छेड़छाड़ कर जाने वाली चोरी लोक अदालत में दोनों तरह के मामलों का निपटारा किया जाएगा। ऐसे मामले जो किसी अदालत फोरम में लंबित हैं, उनका भी निपटारा यहां होगा और उन मामलों का भी,जिन्हें अब तक किसी अदालत में दाखिल नहीं किया गया है। दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सहयोग से इस लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अदालत में उपभोक्ताओं के साथ-साथ माननीय जज भी वर्चुअल तरीके से जुड़ेंगे और मामलों की सुनवाई करेंगे।

फोटो सिटी में तंदूर के नाम से है
लकड़ी,कोयले की जगह अब एलपीजी से दहकेंगे तंदूर
– प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए निगम ने उठाया कदम की कार्रवाई
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए कोयले व लकड़ी से चलने वाले तंदूर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरूवार को दक्षिणी नगर निगम ने तंदूरो पर कार्रवाई करते हुए २०८ तंदूरों को ध्वस्त किया और १५२ तंदूरों को एलपीजी में परिवर्तित करवाया। दक्षिणी निगम के नेता सदन इंद्रजीत सहरावत ने बताया कि लकड़ी एवं कोयले से चलने वाले पारंपरिक तंदूरों के विरुद्ध पिछले दो माह में दक्षिणी निगम द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए अपने सभी चारों जोन में तंदूरों को ध्वस्त किया। इसके अलावा निगम ने सभी जोनों में तंदूरो को एलपीजी में परिवर्तित करवाया। सहरावत ने जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई के बारे में बताया कि वायु प्रदूषण के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं जिनमें से रेस्टोरेंट, बैंक्वेेट हॉल एवं ढाबों इत्यादि में लकड़ी एवं कोयले से चलने वाले पारंपरिक तंदूर भी जिम्मेदार हैं। इसके लिए रेस्टोरेंट, बैंक्वेेट हॉल एवं ढाबों के संचालकों को इस के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया है और उन्हें इन तंदूरो को एलपीजी में परिवर्तित कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि दक्षिणी निगम वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए भरसक प्रयास कर रहा है और निगम इस तरह की कार्रवाई को आगे भी जारी रखेगा।
बॉक्स
कार्रवाई के दायरे में
– 208 तंदूरों को ध्वस्त किया
– मध्य क्षेत्र में 68
– दक्षिणी क्षेत्र में 80
– पश्चिमी क्षेत्र में 40
– नजफगढ़ क्षेत्र में 20
– 152 तंदूरो को एलपीजी में परिवर्तित
– मध्य क्षेत्र में 55
– दक्षिणी क्षेत्र में 19
– पश्चिमी क्षेत्र में 55
– नजफगढ़ क्षेत्र में 23

अब निगम स्कूल की वेबसाइट पर होगी छात्रों,कर्मचारियों का ब्यौरा
– पूर्वी निगम ने अपने सभी स्कूलों के लिए अलग-अलग वेबसाइट बनाई
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने मैनेजमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) लैब के तहत सभी निगम स्कूलों की अलग-अलग वेबसाइट तैयार की गई है। निगम स्कूल की वेबसाइट पर ऑनलाइन टीचिंग, छात्रों व कर्मचारियों का ब्यौरा और स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित सभी जानकारियां मौजूद हैं। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से इन स्कूलों की वेबसाइट पर विजिट कर सकता है और संबंधित जानकारी हासिल कर सकता है। स्कूल से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी वेबसाइट पर अपडेट की जा रही है। एमआईएस लैब के तहत पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। इसके लिए स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों को आईडी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही ऑनलाइन क्लास की रिकार्डिंग भी हो रही है ताकि बच्चें उन कक्षाओं को भविष्य में भी दोबारा देख सकें। साथ ही, ऑनलाइन कक्षाओं के लिए अतिरिक्त फीचर्स भी जोड़े गए हैं। ऑनलाइन कक्षाओं की अवधि की निगरानी व जुडऩे वाले छात्रों का आंकड़ा भी जमा किया जा रहा है। एमआईएस टीम द्वारा ऑनलाइन शिक्षण के लिए लिंक तैयार करना,आंकड़े जमा करना और अन्य रिपोर्ट जरूरी फॉर्मेट में तैयार की जा रही है। इसके अलावा डायरेक्ट बेनेटफिट ट्रांसफर, डीबीटी,ऑनलाइन टीचिंग रिपोर्ट,किताबों की मांग,मूल्यांकन रिपोर्ट आदि भी तैयार की जा रही है। साथ ही एमआईएस लैब निगम शिक्षकों को डिजिटलीकरण के लिए भी दक्ष करने का कार्य कर रहा है।

31 दिसंबर तक संपत्ति कर जमा करने पर मिलेगी 15 प्रतिशत छूट
नई दिल्ली। संपत्ति मालिकों को राहत देने के लिए दक्षिणी निगम वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए समय पर एक मुश्त संपत्ति कर भुगतान करने पर 15 प्रतिशत की छूट देगी। जो करदाता 31 दिसंबर 2021 तक अपना संपत्ति  कर जमा कराएगें उन्हें यह छूट मिलेगी। यह योजना सभी तरह की  संपत्तियों पर लागू होगी। यह जानकारी दक्षिणी दिल्ली के महापौर मुकेश सुर्यान ने दी। उन्होंनें बताया कि संपत्ति कर विभाग ने सभी जोनल कार्यालयों को निर्देश दिए है कि करदाताओं की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था की जाए ताकि वह आसानी से ऑनलाइन माध्यम से संपत्ति कर जमा कर सके। उन्होंनें नागरिकों से अपील किया है कि इस योजना का लाभ उठाएं और समय पर अपना संपत्ति कर जमा कराएं। इस निर्णय से करदाताओं को भारी राहत मिलेगी और करदाताओं की संख्या में वृद्धि होगी। हमें उम्मीद है कि संपत्तिधारक समय पर कर जमा करके, जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएंगे।

पश्चिमी,पूर्वी और दक्षिण भारत के अलिखित महाकाव्यों पर हुई चर्चा
– साहित्य अकादेमी: अलिखित भाषाओं में मौखिक महाकाव्य विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
नई दिल्ली। साहित्य अकादेमी द्वारा अलिखित भाषाओं में मौखिक महाकाव्य विषय पर आयोजित द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का गुरूवार को समापन हो गया। पहला सत्र पश्चिमी और पूर्वी भारत के महाकाव्य विषय पर केंद्रित था,जिसकी अध्यक्षता पांडुरंग आर.फालदेसाई ने की। उपेंद्र अणु ने अपने आलेख में दक्षिण राजस्थान के बांगड़ क्षेत्र में प्रचलित अलिखित महाकाव्य गलालेंग के बारे में विस्तार से बताया। नीला शाह ने गुजरात के विभिन्न आदिवासी इलाकों में प्रचलित जीवंत रामायणों के बारे में अपना आलेख प्रस्तुत किया। महेंद्र कुमार मिश्र ने जातीय पहचान के रूप में मौखिक महाकाव्य विषय पर अपना शोधपूर्ण आलेख प्रस्तुत किया। सत्र के अध्यक्ष पांडुरंग आर. फालदेसाई ने गोवा क्षेत्र में प्रचलित लोकसाहित्य में रामायण और महाभारत की उपस्थिति का सारगर्भित विवरण प्रस्तुत किया। संगोष्ठी का अंतिम सत्र दक्षिण भारत के अलिखित महाकाव्यों पर था। सत्र की अध्यक्षता के. मुथुलक्ष्मी ने की। सर्वप्रथम वीरेश वाडिगर ने कन्नड लोक महाकाव्यों में स्त्री पहचान के मुद्दे पर अपनी बात रखी तो डी. ज्ञानसुंदरम ने तमिल भाषा के विभिन्न महाकाव्यों के बारे में विषद आलेख प्रस्तुत किया। एस. नागमल्लेश्वर राव ने तेलुगु की मौखिक काव्य परंपरा के बारे में अपने तथ्य रखे। सत्र की अध्यक्षता के. मुथुलक्ष्मी ने मलयाळम भाषा में मौखिक महाकाव्यों की परंपरा पर विस्तृत प्रकाश डाला। अंत में अकादेमी के उपसचिव एन. सुरेशबाबु ने सबके प्रति अपना आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

ReplyForward

Post navigation

रेलवे दिल्ली मंडल ने रेल मार्ग के किनारे सफाई अभियान चलाया
स्थायी समिति अध्यक्ष ने आप के आरोपो का किया खंडन

By Vivekanand Bayjodia

Related Post

Breaking

ऐतिहासिक 365वाँ म्यूज़िक फॉर मेडिटेशन संगीत समारोह

Apr 20, 2026 Vivekanand Bayjodia
Breaking

युवा भारत की डेटिंग में संगीत की भूमिका बढ़ रही है

Feb 9, 2026 Vivekanand Bayjodia
Breaking

उपराष्ट्रपति 6-7 जुलाई, 2025 को केरल का दौरा करेंगे

Jul 4, 2025 Vivekanand Bayjodia
http://perfectnews.in/wp-content/uploads/2022/04/Radio-jocky.mp4

www.nraismc.com/podcast/reserve

 

Archives
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022
  • December 2021
  • November 2021
  • January 2020
  • December 2019
  • November 2019
  • October 2019
  • December 2018
  • November 2018
  • October 2018
Recent Posts
  • द हैंडमेड फेस्टिवल का नई दिल्ली में शुभारंभ August 26, 2026
  • अमेज़न ने अपने बेस्ट इन टेक सर्वे के नतीजों का दूसरा हिस्सा जारी किया August 25, 2026
  • NEXT IAS में ‘Modified Governance’ का विमोचन August 24, 2026
  • अग्रवाल महासभा ने डॉ अशर अग्रवाल को किया सम्मानित August 24, 2026
  • उभरती प्रतिभाओं को मौका देने के लिए लॉन्च किया गया ‘आर्टिस्ट इन फोकस’ August 22, 2026
  • भारत के डिजाइन क्षेत्र को एक मंच पर लाएगा August 20, 2026
  • 10 हजारवां इलेक्ट्रिक ट्रक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया रवाना August 20, 2026
  • यूपी में तीन हजार करोड़ के जापानी निवेश से खुलेंगे 10 हजार से अधिक रोजगार के द्वार August 19, 2026
  • नई किताब में फ्यूचर-रेडी बोर्डरूम्स के लिए कॉरपोरेट गवर्नेंस को नए नजरिए से पेश किया गया August 19, 2026
  • 23-24 अगस्त को होगा ज्वैलरी वर्ल्ड प्रदर्शनी का आयोजन August 19, 2026
  • ग्रेटर नोएडा में कैंटाबिल का फैशन विस्तार, खुला नया एक्सक्लूसिव स्टोर August 17, 2026
  • वृंदावन में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज एवं झूलन उत्सव August 17, 2026
  • मायावे का रिटेल डेब्यू पारंपरिक ज्वेलरी कोड्स से अलग एक नई पहचान गढ़ता है August 13, 2026
  • नीतिगत विरोधाभास से संकट में बीज किसानआत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर सवाल August 13, 2026
  • किआ इंडिया की टिकाऊ कॉर्पोरेट मोबिलिटी को रफ्तार August 12, 2026
  • भारत की सबसे बड़ी सड़क सुरक्षा पहल के तहत 25,000 हेलमेट वितरित किए August 11, 2026
  • आईएचसी लोक संगीत सम्मेलन में दिखी भारत की जीवंत लोक परंपराओं की झलक August 11, 2026
  • अमित शाह ने मुंबई में एनयूसीएफडीसी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया August 10, 2026
  • शुद्ध पेयजल के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की पहल August 10, 2026
  • झारखंड की सड़कों से उठता सवाल: क्या जवाबदेही भी सत्ता देखकर तय होती है August 5, 2026
  • अमेज़न इंडिया की ग्रेट फ्रीडम सेल में खरीदें एआई द्वारा चुने गए बेहतरीन उत्पाद August 4, 2026
  • जलवायु-अनुकूल कृषि और सुशासन पर सांसदों-विधायकों के लिए NFPRC की कार्यशाला आयोजित August 3, 2026
  • लगभग 10 में से 9 महिला उद्यमी दोबारा बिजनेस लोन लेने के लिए वापस आती हैं August 3, 2026
  • ज़िगली पैट केयर ने दिल्ली सेंटर्स में मनाया इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे August 3, 2026
  • गारटेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया 2026 डेनिम शो के साथ कर रहा शानदार वापसी August 3, 2026
  • दिल्ली के सहकारी क्षेत्र के पुनरोद्धार हेतु सुधारों की रूपरेखा प्रस्तुत की August 3, 2026
  • पॉलिसीबाजार फॉर बिजनेस ने लॉन्च की इंश्योरेंस पर भारत की पहली गाइड August 1, 2026
  • E20 पर केजरीवाल के टाउनहॉल से पहले पंजाब में भी हलचल August 1, 2026
  • BNW डेवलपमेंट्स की अगले 4 साल में UAE में 10,000 घर विकसित करने की योजना July 30, 2026
  • ईबीजी ग्रुप ने भारत का पहला डेवू एक्सपीरियंस स्टोर खोला July 30, 2026
  • चित्रकार डॉ. जगमोहन मथोडिया का रचना संसार-एक अध्ययन डॉ. कृष्ण कुमार July 29, 2026
  • एमएक्स प्लेयर ने आज प्लेग्राउंड सीज़न 5 का ट्रेलर जारी किया July 28, 2026
  • मधुमेह में लीवर की देखभाल आवश्यक July 28, 2026
  • पिछले दशक में जीवन बीमा में 2.6 गुना और साधारण बीमा में हुई 3.6 गुना की बढ़ोतरी July 27, 2026
  • मधुसूदन साई ने चार सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा विभागों का उद्घाटन किया July 27, 2026
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का पीएटी पश्चात 1,075 करोड़ रुपए लाभ, सालाना 132.4% की बढ़ोतरी July 26, 2026
  • भारतीय पैरालंपिक समिति के साथ की साझेदारी July 25, 2026
  • मूवमेंट डिसऑर्डर के नए इलाज के विकल्पों से कराया रूबरू July 23, 2026
  • भारत की वैश्विक निर्यात क्षमता को किया रेखांकित July 23, 2026
  • मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ शुरू किया July 21, 2026

You missed

News

द हैंडमेड फेस्टिवल का नई दिल्ली में शुभारंभ

Aug 26, 2026 Vivekanand Bayjodia
Business

अमेज़न ने अपने बेस्ट इन टेक सर्वे के नतीजों का दूसरा हिस्सा जारी किया

Aug 25, 2026 Vivekanand Bayjodia
News

NEXT IAS में ‘Modified Governance’ का विमोचन

Aug 24, 2026 Vivekanand Bayjodia
Health

अग्रवाल महासभा ने डॉ अशर अग्रवाल को किया सम्मानित

Aug 24, 2026 Vivekanand Bayjodia
News

Proudly powered by WordPress | Theme: News Talk by Themeansar.

  • होम
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनैतिक
  • मासिक पत्रिका
  • संपर्क करें