इसके अलावा गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में एंटी-ओपन बर्निंग अभियान भी अभी जारी रहेगा। इस अभियान के तहत अभी तक 16,580 साइटों का निरीक्षण किया गया है, जिसमें 2490 जगहों पर नोटिस जारी किया गया। अभी तक 46.96 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ग्रीन दिल्ली ऐप के तहत अक्टूबर से अभी तक 6975 शिकायत आई हैं। जिनमें से 5686 यानि कि लगभग 81 फीसद शिकायतों का निपटारा किया गया है। ग्रीन दिल्ली ऐप पर सबसे ज्यादा शिकायतें दक्षिण दिल्ली नगर निगम से आई हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों के पीयूसी चेक का अभियान जारी रहेगा। अगर कोई भी वाहन बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के मिलता है तो 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इस अभियान के तहत अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक 19.50 लाख पीयूसी सर्टिफिकेट चेक किए गए हैं। जिनमें से 49 हजार गाडिय़ों का चालान किया गया है।