नई दिल्ली- सैनिटरीवेयर और प्लम्बिंग सॉल्यूशन बनाने वाली देश की जानीमानी कंपनी प्रयाग इंडिया ने गर्व के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन को एक बार फिर अपना ब्रांड ऐम्बैसेडर बनाने की घोषणा की है। इस नई साझेदारी के तहत दो प्रतिष्ठित हस्तियाँ एक साथ आ रही हैं एक सिनेमा की दुनिया से, दूसरी इनोवेशन व शिल्प कौशल की दुनिया से दोनों को एकजुट करते हैं ईमानदारी, ताकत और प्रतिबद्धता के साझा मूल्य। यह साझेदारी प्रयाग इंडिया के लिए एक अहम क्षण है, जो आधुनिक भारतीय घरों के लिए प्रीमियम, इनोवेटिव और विश्वसनीय समाधान पेश करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। इसके साथ ही कंपनी अपनी देशव्यापी कैम्पेन प्रयाग घर बनाए शानदार की शुरुआत भी कर रही है। यह नई साझेदारी प्रयाग इंडिया के पिछले अभियान,प्रयाग क्वालिटी बेमिसाल लिख के ले लो के साथ शुरू हुए सफल सहयोग की निरंतरता को भी दर्शाती है, जिसने पूरे देश में लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ी थी। फिर से की गई इस साझेदारी पर प्रयाग इंडिया के सीईओ श्री नितिन अग्रवाल ने कहा,अजय देवगन का प्रयाग इंडिया के चेहरे के रूप में वापस आना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। प्रयाग परिवार में अजय देवगन की वापसी का हम बेहद प्रसन्नता के साथ पुनः स्वागत करते हैं। उनकी प्रामाणिकता और विभिन्न पीढ़ियों में उनकी मजबूत अपील उन्हें हमारे ब्रांड के लिए सहज रूप से उपयुक्त बनाती है। हमारा पिछला अभियान न केवल व्यावसायिक रूप से सफल रहा; बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी वह महत्वपूर्ण बन गया। और अब, हमारी भागीदारी के इस नए अध्याय के साथ हम उपभोक्ताओं के संग अपने उसी बंधन को और गहरा करने के लिए उत्साहित हैं। यह साझेदारी महज सेलिब्रिटी पार्टनरशिप नहीं है; बल्कि इसका नाता हमारे साझा मूल्यों और दीर्घकालिक संबंधों से है। प्रयाग इंडिया के साथ अपने रिश्ते पर अजय देवगन ने कहा, मैं प्रयाग इंडिया के साथ एक बार फिर हाथ मिलाकर खुश हूँ क्योंकि यह एक ऐसा ब्रांड है जिसने लगातार क्वालिटी और इनोवेशन के अपने वादे को पूरा किया है। मैं वापस आकर और इस कहानी को सार्थक तरीके से आगे बढ़ाते हुए बहुत खुश हूँ, और मैं ‘प्रयाग घर बनाए शानदार’ के साथ इस रोमांचक नए सफर में हमसफर बनने के लिए उत्सुक हूँ, यह एक ऐसा अभियान है जो भारतीय घरों की आत्मा और उनके पीछे के भरोसे को दर्शाता है।’’

Leave a Reply